Rashifal 3 April 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 3 अप्रैल 2022
भारत
चेतना मंच
03 Apr 2022 11:57 AM
3 April 2022-(रविवार) (Rashifal 3 April 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज आपके दिनचर्या में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने दस्तावेजों को थोड़ा संभालकर रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशि (Taurus)-
आज आपके प्रियजन आपको कोई उपहार देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini)-
आप कार्यक्षेत्र में परिस्तिथियां आपके अनुकूल रहेंगी। आज आप अपने व्यवहार में परिवर्तन करते हुए नज़र आएंगे और आज ज़रूरी है कि आप अपने ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्धों को अच्छा रखें।
कर्क राशि (Cancer)-
आज के दिन आप धार्मिक कार्यों में रुचि दिखाएंगे। दिन की शुरुआत आज थोड़ी सुस्ती भरी रहेगी। आज आपके घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
सिंह राशि (Leo)-
किसी की भी गारंटी लेने से बचें। लव लाइफ में बाधा आ सकती है। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयत्न करें। नये शुरू कार्यों में कुछ बाधा आने की आशंका है।
कन्या राशि (Virgo)-
आज व्यापार में मुनाफा होगा। आज आपको आपके जीवनसाथी का लाभ मिलेगा। आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज आपके विरोधी आप से परास्त होते दिखेंगे।
तुला राशि (Libra)-
आज आपके शत्रु कोई साजिश तो रचेंगे आपके खिलाफ मगर वो सफल नहीं हो पाएंगे। धैर्य और मेहनत के साथ आज आप काम करेंगे। कोई भी फैसला सोच समझकर लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। कई बिजनेस मीटिंग्स में शामिल होना पड़ेगा। उत्तम भोजन और सुख की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों की मदद करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन है स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का। आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी मन मुताबिक परिणाम आपको नहीं मिलेंगे। फालतू का वाद विवाद भी आज आपका हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) -
यात्राओं से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में शानदार अवसर मिल सकते हैं। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) -
आज आप कमज़ोरी महसूस करेंगे और जिस पर आप बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं वही आज आप के भरोसे को तोड़ता दिखाई देगा। आज बाहर के खाने से परहेज करें और घर पर भी ज्यादा तला भुना न खाएं।
आज मीन राशि वाले लोगों को व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके मित्र आपके घर आ सकते हैं।