Rashifal 3 February 2023 – मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:40 AM
3 February 2023-(शुक्रवार) (Rashifal 3 February 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। कैरियर की दृष्टि से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज नौकरी से जुड़ा हुआ शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
वृषक राशि (Taurus)-
आपकी वाणी की मिठास से लोग आप की तरफ आकर्षित होंगे, जिससे आपकी मित्र मंडली में इजाफा होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। शेयर बाजार अथवा अन्य निवेश के लिए आज का दिन बेहतरीन है।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज आप अपने कार्य क्षेत्र और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी अहम फैसले को ले सकते हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। काफी दिन से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन कुछ खास नहीं है। अत्यधिक व्यय होने की वजह से मन थोड़ा परेशान हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। किसी भी अहम फैसले को लेने से पहले भली-भांति सोच विचार कर लें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज उसका अंत होगा। जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। सायं काल का समय बच्चों के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा।
सिंह राशि (Leo)-
विद्यार्थियों के के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। किसी नए कोर्स में प्रवेश लेने का सपना पूरा होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन उत्तम है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े भाई अथवा बड़ी बहन की मदद से समस्याएं दूर करने में मदद मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी पुराने खास मित्र से मुलाकात होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
Rashifal 3 February 2023
तुला राशि (Libra)-
लंबे समय से चली आ रही कानूनी समस्याओं का अंत होगा। कानून संबंधी फैसला आपके पक्ष में आने से मन प्रसन्न रहेगा। आज घर में किसी छोटे-मोटे फंक्शन का आयोजन हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। पेट संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है अतः खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सायंकाल का समय परिवार के साथ खुशनुमा व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। मन मुताबिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है आज आपको अपने प्रिय जनों से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में त्यौहार जैसा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) –
व्यवसाय संबंधी समस्याएं आपके मन को परेशान कर सकती हैं। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर सामने आएगा। आपका कोई बड़ा राज लोगों के सामने खुल सकता है। भूमि अथवा वाहन खरीदने का योग बनता दिखाई दे रहा है। जीवन साथी को सफलता मिलेगी। सायं काल का समय परिवार के साथ खुशहाल व्यतीत होगा।
मीन राशि (Pisces)-
आज का दिन बेहद खर्चीला साबित होगा। विदेश में नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। नौकरी का बड़ा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आपके मन को परेशान कर सकता है। नए व्यवसाय में धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतरीन है।