
Sawan 2023[/caption]
पुरातत्व विभाग संरक्षक सहायक सतेंद्र कुमार ने बताया की वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार शिवलिंग के क्षरण की बात सामने आयी है ।जिसकी वजह से आमजन के शिवलिंग पर अभिषेक करने दूध,शहद आदि चढ़ाने की मनाही है । बताते चले कि बुंदेलखंड सूखे के कारण जाना जाता है, लेकिन कितना भी सूखा पड़ जाए, यहां के शिवलिंग से पानी रिसना बंद नहीं होता है। कहा जाता है कि सैकड़ों साल से ऐसे पानी निकल रहा है, ये सभी इतिहासकारों के लिए अबूझ पहेली की तरह है।