Sawan Somwar 2023 : इस बार सावन का तीसरा सोमवार होगा बेहद खास, इस तरह रखें व्रत और करें पूजा
Sawan Somwar 2023
भारत
चेतना मंच
22 Jul 2023 05:45 PM
Sawan Somwar 2023 : Sawan 3rd Somwar 24 July 2023 सावन का तीसरा सोमवार अब आने ही वाला है. भक्ति का तीसरा पड़ाव बनकर आने वाला सोमवार इस बार कुछ विशेष योगों के साथ मनाया जाएगा.
अधिकमास के कारण सावन सोमवार की संख्या इस बार बढ़ गई है. ऎसे में इस बार आने वाला यह तीसरा सोमवार सावन के अधिकमास का सोमवार होगा, जिसके कारण इसे अधिकमास सोमवार कहा जाएगा और इस दिन का पूजन अधिकमास के चलते कुछ खास होगा. इस समय शिव पूजन के साथ ही श्री विष्णु पूजना का संयोग भी रहने वाला है.
24 जुलाई 2023 को श्रावण माह के अधिकमास का पहला और सावन का तीसरा सोमवार होगा. इस सोमवार के दिन कुछ शुभ योगों का संयोग भी इस दिन मिलने से व्रत से मिलने वाले शुभ फलों में भी वृद्धि होगी तथा इस खास समय पर किए गए धार्मिक कार्य जीवन में शुभता को लाने का कार्य करेंगे.
Sawan Somwar 2023 24 जुलाई 2023 पंचांग मुहूर्त third monday adhik maas panchang muhurat
इस बार सावन अधिकमास का सोमवार व्रत 24 जुलाई 2023 को रखा जाएगा.
इस दिन षष्ठी तिथि का योग बना रहने वाला है.
इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे.
सावन के इस सोमवार के दिन हस्त नक्षत्र की प्राप्ति होगी.
इस दिन शिव योग का होना बहुत शुभ होगा जो 14:51 तक रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग की प्राप्ति होगी.
सोमवार के दिन रवि योग का निर्माण भी होगा.
यह सभी योग शिव पूजन के लिए अतिशुभ माने जाते हैं.
सावन के तीसरे सोमवार पूजा अनुष्ठान third monday (adhik maas) 2023 puja
Sawan Somwar 2023
अब आने वाला सावन का तीसरा सोमवार पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेशः समय होगा. इस सोमवार में खास बात यह है कि इस दिन पर अधिकमास का समय होगा. तो शास्त्रों में इसके बारे में अनेक उल्लेख प्राप्त होते हैं. यह तीसरा सोमवार बेहद अलग रहेगा. अधिकमास के कारण यह सावन सोमवार के दिन कुछ कार्यों को करने से पूजा के लाभ भी वृद्धि को पाएंगे. आइये जानें इस समय पर कैसे करें शिव पूजन और पाएं भगवान का आशीर्वाद.
अधिकमास सोमवार पर करें शिव पूजन के साथ श्री हरि का पूजन sawan third somwar 2023 significance
सावन अधिकमास के दिन शिव पूजन का आरंभ प्रात:काल से ही हो जाएगा. इस समय पर सावन के तीसरे सोमवार व्रत के नियमों को धारण करते हुए ही अनुष्ठान कार्यों को करना होता है. सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कार्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्रों को धारण करना चाहिए. सोमवार के दिन भगवान शिव को अर्घ्य देने के उपरांत भगवान श्री विष्णु के नाम का स्मरण करें ओर फिर शिव पूजन का आरंभ करें. अधिकमास को श्री विष्णु का माह कहा जाता है, अत: जिस मास के दौरान आप जिन भी भगवान की उपासना करते हैं उस समय उन सभी को नमस्कार करने का विधान होता है जो उस दिन माह ओर तिथि के देवता होते हैं. इसलिए अधिकमास के दिन पर भगवान श्री हरि के नाम स्मरण के पश्चात शिव पूजन को आरंभ करना उत्तम होता है.
सोमवार पूजन लाभ
सोमवार के दिन मंदिर में भगवान शिव की पूजा एवं उनके समस्त परिवार का पूजन करना चाहिए यह अत्यंत फलदायी होता है. शिव मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन करना भी इस दिन उत्तम होता है. आज के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और दूध गंगाजल को अर्पित करना चाहिए. भगवान शिव और माता गौरी की एक साथ पूजा करनी चाहिए. साथ ही पूजा में श्री हरि के साथ श्री लक्ष्मी जी का पूजन करें. इसके पश्चात संपूर्ण दिन भगवान की भक्ति एवं उनके नाम को स्मरण करते हुए व्रत को पूर्ण करना चाहिए.
एस्ट्रोलॉजर राजरानी
ग्रेटर नोएडा / नोएडा का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये सोशल मीडिया लिंक्स पे फॉलो और सबस्क्राइब करे और चेतना मंच से जुड़े रहें।Follow and subscribe us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube | Koo