डरावने सपने भी देते हैं शुभ फल, जानिए क्या कहता है स्वपन शास्त्र
भारत
चेतना मंच
10 Nov 2021 09:00 AM
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य का आईना होते हैं। हर मनुष्य को कभी-ना-कभी सोते समय सपने (Dream) जरूर आते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति भूल जाता है लेकिन कुछ हमेशा याद रहते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हर सपने (Dream) का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होता है।
अकसर लोग सोते समय डरावने सपने (Dream) देखते हैं। डरावने सपने (Dream) देखने का मतलब ये नहीं है कि आपकी जिंदगी में कुछ गलत होने वाला है। बल्कि कुछ डरावने सपने ऐसे भी होते हैं, जो जिंदगी में शुभ परिणाम लेकर आते हैं।
छिपकली को देखना
अगर सपने में आप छिपकली को दीवार पर चिपका हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में कुछ शुभ होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली देखने का अर्थ है कि आपको कहीं से धन लाभ होने वाला है।
आत्महत्या
सपने में खुद को आत्महत्या करते हुए देखना भले ही डरावना लगे लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह बेहद ही शुभ माना जाता है। जानकारों की मानें तो ऐसा सपना देखने का अर्थ है कि आपकी उम्र बढ़ने वाली है।
सांप देखना
अगर आपने सपने में सांप देख लिया है तो इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप देखने का अर्थ है कि आपको करियर में जल्द ही बड़ी कामयाबी हासिल होने वाली है।
तोता देखना
अगर आप सोते हुए सपने में तोता देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। ऐसा सपना दिखने का अर्थ है कि आपको कहीं-ना-कहीं से जल्द ही खूब पैसा मिलने वाला है।
यशराज कनिया कुमार