आज से हो रहे हैं शनि देव मार्गी, पलट जाएगी इन राशि वालों की किस्मत
Shani Margi
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:44 AM
Shani Margi : शनि देव का राशि परिवर्तन हो या फिर उनकी चाल में बदलाव सभी कुछ इतना प्रबल होता है की उसकी आहट ही बदलाव के संकेतों से भरपूर रहती है. अब ज्योतिष में होने वाले बदलावों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव शनि देव की चाल के रुप में देखने को मिलने वाला है. शनि जो एक लंबे समय से वक्री गति से गोचर कर रहे थे अब वह पुन: मार्गी होंगे ओर ऎसा होना कई राशियों को राहत की सांस दिलाने वाला भी होगा. शनि जब से वक्री हुए थे तब से ही जीवन के कई क्षेत्रों में कुछ विशेष राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ा है किंतु अब इन लोगों के लिए सकारात्मक बात है की शनि देव मार्गी हो रहे हैं तो कुछ न कुछ राहत तो अवश्य दिलाने में सहायक होंगे.
अभी राहु के राशि बदलाव के बाद अब शनि देव की चल में जो बदलाव आया है वह देश और दुनिया को भी प्रभावित जरूर करेगा. आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव दिखाई देंगे. ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनिदेव 04 नवंबर को मार्गी हो रहे हैं और खास बात है की वह अपने ही दिन शनिवार पर Shani Margi हो रहे हैं.
शनि देव 4 नवंबर 2023 को लगभग 12 बजकर 35 मिनिट के करीब अपनी चल में बदलाव करने वाले हैं. शनि देव इस समय कुंभ राशि में वक्री थे और अब पुन: इसी राशि में मार्गी होकर गोचर करेंगे. अपनी राशि में मार्गी शनि का बदलाव कुछ राशियों के लिए अनुकूल रह सकता है आइये जानें किन राशियों पर रहेगी शनि की शुभता और किन पर रह सकता है अभी भी गंभीर प्रभाव
वृषभ राशि
शनि इन राशि वालों पर शनि अधिक शुभ दिखाई देंगे. कुछ अच्छे परिणाम देगा. इस राशि के लोगों को रिसर्च के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है. इस समय पर आर्थिक लाभ मिल सकता है. परिवार एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. कुछ प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में आगे बढ़ता देख सकते हैं. कार्य क्षेत्र की ओर से कोई यात्रा या फिर नए काम की प्राप्ति का समय होगा.बेहतर सुनने को मिल सकता है. जीवन के अलग अलग स्थानों में इन्हें शुभ परिणाम मिलेंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की बढ़ी हुई चिंताएं अब कुछ कम हो सकती हैं. सामाजिक क्षेत्र में अपनी छाप को बेहतर करने में सफल रह सकते हैं. अचानक लाभ प्राप्ति के योग होंगे. रिश्तों को लेकर उठा-पटक से कुछ राहत मिल सकती है. खान पान और स्वास्थ्य पर शनि का प्रभाव सुधार देने में सक्षम होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए वैसे तो शनि कठोर ग्रह हैं लेकिन फिर भी इन्हें राहत मिल सकती है. वैवाहिक संबंधित मामलों में कुछ राहत मिल पाएगी. रिश्तों में चल रहा बदलाव कुछ स्थिरता पाएगा. कामकाज में चल रहा दबाव कुछ कम होगा. सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. अपने सहकर्मियों के अलावा वहां के माहौल के साथ तारत्म्य बना पाएंगे आपके संबंध बेहतर होंगे.
तुला राशि
शनि का मार्गी होना कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है. किसी व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है. इस अवधि में कामकाज का समय बहुत अच्छा रहने से काफी फायदा होगा. दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा. इस समय पर आर्थिक रुप से अवसर बेहतर होंगे.
मकर राशि
शनि का मार्गी होना भावनात्मक रूप से मजबूती देगा. खुद को सशक्त महसूस करेंगे. इस समय काम काज के क्षेत्र में बेहतर समय अब दिखाई देगा. अगर लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है. इस समय खिलाड़ी वर्ग के लिए भी अच्छे लाभ की संभावना है. प्रेम एवं रिश्तों की प्राप्ति का समय होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग बेहतर फल देख पाएंगे. इसी राशि में मार्गी होकर शनिकुछ बेहतर परिणाम देंगे. धन लाभ के साथ नए अवसर पाने का समय होगा. शनि देव की सीधी चाल से विशेष लाभ मिलेगा. अभी के समय मानसिक रुप से बेहतर काम कर पाएंगे. इस समय व्यापार में वृद्धि होगी. अपने लोगों का सहयोग मिलेगा.
एस्ट्रोलॉजर राजरानी