शारदीय नवरात्रि पर इस समय होगी घटस्थापना जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग
Shardiya Navratri 2023
भारत
चेतना मंच
06 Oct 2023 04:06 PM
Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि पर इस समय होगी घटस्थापना जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग Shardiya Navratri 2023 Kab Hai: इस वर्ष 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होगा. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का समय शारदीय नवरात्रि के आरंभ होने का समय होता है. धर्म शास्त्रों में इस समय शक्ति की उपासना का खास महत्व माना गया है.
अश्विन माह में आने वाले यह नवरात्रि बेहद खास होते हैं क्योंकि इसी समय पर देवी के नव रुपों के पूजन के साथ ही भगवान श्री राम की विजय का पर्व विजयदशमी भी मनाया जाता है. धर्म कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम ने भी माता के इन रुपों का पूजन किया तथा विजयश्री का आशीर्वाद पाया.
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का सही मुहूर्त Navratri Ghatsthapana Muhurat
आश्विन माह के शुक पक्ष की प्रतिपदा का समय नव रात्रि घट स्थापना हेतु विशेष होता है. इस दिन प्रतिपदा तिथि के आरंभ होने के साथ ही नवरात्रि का आरंभ हो जाता है. सभी भक्त माता के आगमन की जोर शोर से तैयारियां करते हैं. भक्ति भव के साथ घटस्थापना की पूजा की जाती है. आइये जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि के दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त किस प्रकार रहने वाला है.
ashwin navratri ghatasthapana muhurat tithi आश्विन घटस्थापना का समय 15 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन होगा. घटस्थापना को कलश स्थापना के नाम से भी जाना जाता है. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 14 अक्टूबर, 2023 को रात्रि 23:24 बजे पर होगा. प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 15 अक्टूबर 2023 को रात्रि 24:32 बजे पर होगी.
घटस्थापना का समय 15 अक्टूबर के दिन किया जाएगा. इस दिन प्रातः 06:30 से प्रातः 08: 47 मिनट तक का समय शुभ होगा. इसके पश्चात इस दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 10:24 के बाद से आरंभ होगा. Shardiya Navratri Abhijit Muhurta शारदीय नवरात्रि हेतु घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त का समय शुभ रुप से ग्राह्य होता है. 15 अक्टूबर के दिन अभिजित समय 11:44 से 12:36 तक शुभ रहने वाला है.
ghatasthapana nakshatra yoga घटस्थापना मुहूर्त के समय चित्रा नक्षत्र की प्राप्ति होगी.चित्रा नक्षत्र का आरंभ 14 अक्टूबर, 2023 को 16:24 बजे से आरंभ होगा और चित्रा नक्षत्र की समाप्ति 15 अक्टूबर 2023 को संध्या समय 18:13 पर होगी. इस दिन वैधृति योग की स्थिति 15 अक्टूबर को 10:25 बजे तक रहने वाली है इसके पश्चात विष्कुंभ योग की स्थिति निर्मित होगी.
शारदीय नवरात्रि में पूजा हेतु तिथियां Shardiya Navratri Puja Tithi Calendar
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पूजन पर सभी तिथियां संपूर्ण रुप से प्राप्त होंगी जिसके कारण नवरात्रि पूरे नौ दिनों तक मनाए जाएंगे. इस बार कोई भी तिथि क्षय नही होने के कारण हर दिन माता के पूजन का अलग-अलग रुप से पूजन संभव होगा. आइये जानें कौन सी तिथि के दिन माता के किस रुप का पूजन किया जाएगा.
15 अक्टूबर 2023 प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री का पूजन होगा. 16 अक्टूबर 2023 द्वितीया तिथि के दिन माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन होगा.17 अक्टूबर 2023 तृतीया तिथि के दिन मां चंद्रघंटा का पूजन होगा.18 अक्टूबर 2023 चतुर्थी तिथि के दिन मां कुष्मांडा का पूजन होगा.19 अक्टूबर 2023 पंचमी तिथि के दिन मां स्कंदमाता का पूजन होगा.20 अक्टूबर 2023 षष्ठी तिथि के दिन मां कात्यायनी का पूजन होगा.21 अक्टूबर 2023 सप्तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि का पूजन होगा.22 अक्टूबर 2023 अष्टमी तिथि के दिन माँ महागौरी का पूजन होगा.23 अक्टूबर 2023 नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन होगा. 24 अक्टूबर 2023 दशमी तिथि के दिन विसर्जन के साथ ही विजयदशमी का पर्व दशहरा मनाया जाएगा. एस्ट्रोलॉजर राजरानी
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।