Shravana Putrada Ekadashi 2023 : पुत्रदा एकादशी पर इन उपायों से मिलता है संतान और सुख समृद्धि का लाभ
Shravana Putrada Ekadashi 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:50 AM
Shravana Putrada Ekadashi 2023 : पुत्रदा एकादशी व्रत साल में दो बार आता है. पहला व्रत पौष माह के दौरान आता है और दूसरा सावन माह के समय पर मनाया जाता है। सावन की पुत्रदा एकादशी शुक्ल पक्ष के दौरान मनाई जाती है। इस वर्ष यह 27 अगस्त के दिन मनाई जाएगी और 28 अगस्त के दिन इसका पारण होगा। इस कारण से सावन में आने वाला शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत सावन पुत्रदा एकादशी या श्रावण पुत्रदा एकादशी के रुप में जाना जाता है।
सावन पुत्रदा एकादशी की महत्वता
हिंदू पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ होता है। इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है। सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े पहनकर श्रीहरि का ध्यान करना चाहिए। इस दिन किया जाने वाला व्रत पुत्र संतान के सुख को प्रदान करता है तथा इसके अलावा संतान से संबंधित दुखों को दूर करने वाला माना गया है।
सावन पुत्रदा एकादशी पूजा मुहूर्त समय
एकादशी तिथि प्रारम्भ 26 अगस्त 26, 2023 को 24:08 पर होगा
एकादशी तिथि की समाप्ति 27 अगस्त, 2023 को 21:32 बजे पर होगी
श्रावण पुत्रदा एकादशी रविवार के दिन 27 अगस्त, 2023 को मनाई जाएगी
28 अगस्त 2023 को एकादशी पारण का समय 05:57 से 08:31 तक होगा.
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 18:22 रहने वाला है
shravana putrada ekadashi significance
Shravana Putrada Ekadashi 2023 : पुत्रदा एकादशी को कुछ स्थानों पर पौष माह के दौरान मनाया जाता है तो कुछ स्थानों में इसे सावन में भी मनाया जाता है। इस एकादशी को पवित्रा एकादशी के रुप में भी मनाया जाता है। हर माह के अनुरुप इस एकादशी का पूजन एवं इसके द्वारा मिलने वाले लाभ अत्यंत ही सुखद होते हैं। भक्तों के लिए यह सावन माह में आने वाली पुत्रदा एकादशी कई रुपों में विशेष मानी गई है।
pavitra ekadashi vrat niyam
Shravana Putrada Ekadashi 2023 : सावन में आने वाली यह एकादशी भगवान श्री विष्णु पूजन के साथ ही शिव पूजन भी संपन्न होता है. इस दिन भक्त भगवान का पूजन करने के साथ साथ पूरे दिन व्रत का भी पालन करते हैं। इस दिन शाम को कथा आदि सुनने के बाद फलाहार भी किया जाता है। इस दिन दीपदान करने का भी महत्व है तथा भगवान शिव के मंत्र जाप का भी महत्व रहा है।
पुत्रदा एकादशी पर करें ये उपाय मिलेगा लाभ
Shravana Putrada Ekadashi 2023 : एकादशी के दिन बाल गोपाल की पूजा करना शुभ होता है। इस दिन बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाने से संतान के सुख की प्राप्ति होती है।
भगवान के पूजन में पंचामृत से अभिषेक करना सुखों को प्रदान करता है।
भगवान के जिस रुप की भी पूजा इस दिन की जाती है भक्त को उसी अनुरुप फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिन संतान का सुख पाने के लिए बाल गोपाल की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराना शुभ होता है।
भगवान श्री विष्णु का पूजन करने के साथ केसर खीर को अर्पित करने से जीवन में परिक्षाओं में सफलता प्राप्त होती है।
Greater Noida News: गर्मी में घर का दरवाजा खोल कर सोना पड़ा भारी, घर में हुई चोरीग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।