मार्गशीर्ष के गुरुवार को किये जानें वाले विशेष उपाय, मिलेगी माता लक्ष्मी की प्रसन्नता, धन की कमी होगी दूर
ये माह सनातन धर्म में बहुत विशेष हैं इस माह में किया गया जप तप विशेष फल देता हैं
Margshirsha Maas 2023
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:40 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:40 AM
Margshirsha Maas 2023 मार्गशीर्ष यानी अघहन मास का प्रारंभ हो गया है । ये माह सनातन धर्म में बहुत विशेष हैं इस माह में किया गया जप तप विशेष फल देता हैं । इस माह मे विष्णु जी की पूजा विशेष विधान है । कृष्ण जी के मंत्रो का जाप विशेष फलदायी होता है । मार्गशीर्ष के गुरुवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर मे धन धान्य की कमी नही होती हैं ।
इस वर्ष मार्गशीर्ष का माह 28 नवंबर से शुरु होकर 26 दिसंबर तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार नौवां महीना । कार्तिक पूर्णिमा के खत्म होने के बाद से ही मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो जाती है। मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 28 नवंबर 2023 को हो रही है।स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र है कि गुरुवार को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही जाने-अनजाने में हुई गलती और पाप खत्म हो जाते हैं। इस महीने के गुरुवार को धन की देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। मार्गशीष मास के दौरान पड़ने वाले बृहस्पतिवार का अत्यंत महत्व होता है। इस वर्ष सबसे पहला गुरुवार 30 नंबर को पड़ेगा।
इस माह यदि नारायण और लक्ष्मी के लिए व्रत रखा जाए तो दोनों की कृपा प्राप्त होती है।इनकी पूजा करने से घर में धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती है. लेकिन अगर आप व्रत नहीं रह सकते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं कि वो कौन से नियम है जिससे आप भी माता लक्ष्मी और विष्णु जी कृपा प्राप्त कर सकते ।
क्या करे की माता लक्ष्मी प्रसन्न हो:
1)गुरुवार के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु जी का साथ मे चित्र लगाएं । विष्णु जी को गुड़ चने का भोग लगाएं और लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं । इस दिन व्रत रखना विशेष फलदायी होता हैं ।
2)गुरुवार के दिन आटे की लोई मे थोड़ी सी हल्दी,गुड़ और चने की दाल डालकर गाय को खिलाना चहिये।
3)गुरुवार को तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना चाहिये । इससे परिवार के तमाम संकट दूर हो जाते हैं।
4)गुरुवार के दिन मंदिर में गेहूं और गुड़ दान करना भी उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से दान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इससे घर की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और घर मे बरकत होती है ।
5)यदि आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करना चाहते है तो मार्गशीर्ष के गुरुवार से अच्छा कोई दिन नहीं है । इस दिन शुरु किये गया कार्य कई गुना शुभ फलदायी हो जाता है ।
Margshirsha Maas 2023गुरुवार को क्या ना करे:
1)इस दिन स्त्रियों को अपने बाल नहीं धोने चाहिये । इस दिन बाल धोने से संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है।
2)गुरुवार को अपने नाखून नही काटने चाहिए । ऐसा करने से घर मे नकारात्मकता आती हैं ।
3)गुरुवार घर के स्त्री या पुरूष को अपने बाल नहीं कटवाने चाहिएं । ऐसा करने से ब्र्हस्पति कमजोर होता है । घर मे बरकत नही होती है और उन्नति में बाधाएं आती हैं।