sun transit in leo 2023: सूर्य संक्रांति के साथ ही शनि की दृष्टि का प्रभाव बढ़ा सकता है इन राशि वालों की बेचैनी, जाने कैसा रहेगा आपके लिए ये समय
sun transit in leo 2023
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:02 AM
sun transit in leo 2023: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होने के साथ ही शनि सूर्य का आपसी दृष्टि संबंध होगा. सूर्य की सिंह संक्रांति Singh Sankranti का समय अत्यंत विशेष होगा क्योंकि अब पिता पुत्र का आमना सामना होगा. ज्योतिष अनुसार यह स्थिति बहुत सहज नहीं मानी गई है. इस का असर देश और दुनिया पर भी होगा साथ ही कई लोगों के लिए इस समय अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष की जरुरत होगी. ज्योतिष में ग्रहों की चाल बहुत महत्व रखती है क्योंकि यह सभी के चाल चक्र को बदल देने वाला समय होता है.
sun saturn aspects effects in leo 2023 सूर्य अब संक्रमण काल में कर्क से निकल कर सिंह में होंगे और ऎसे में शनि की दृष्टि उन पर होगी. यह स्थिति सभी राशियों में होने वाली घटनाओं पर अपना असर डालने वाली है, जहां सूर्य और शनि दोनों ही अपनी अपनी राशियों में विराजमान होंगे लेकिन शनि की वक्र दृष्टि इसमें गंभीरता देने का काम करेगी.
Samsaptak Yoga of Sun and Saturn सूर्य संक्रंति ओर शनि का प्रभाव इन राशि वालों के लिए होगा खास sun in leo and saturn in aquarius effects for all zodiac signsमेष राशि
मेष राशि के लिए ये समय आर्थिक प्रगति का होगा. छात्र एवं करियर के लिए तैयारी कर रहे जातकों को अपनी प्रतियोगिताओं एवं परिक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए कमर कस लेनी होगी. परिणाम अच्छे होंगे बस इस समय अपनी जल्दबाजी से बचें. इस समय आत्मविश्वास भरपूर होगा. शनि की दृष्टि का प्रभाव आपको पथ से विचलित भी कर सकता है.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए घर और परिवार को लेकर कुछ चिंता होगी. जो लोग यात्रा पर जाने के लिए तैयारी में हैं उनके लिए बेहतर समय होगा. शनि की दृष्टि का प्रभाव हृदय से संबंधित रोग से प्रभावित होने वालों को परेशानी दे सकता है. घर के बड़ों के विचारों को समझें क्योंकि इस समय उनका मार्गदर्शन भविष्य को अच्छा बना सकता है
.sun transit in leo 2023:मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए ये समय परिश्रम और साहस के कार्यों में आगे रहने वाला होगा. इस समय जातक अपने आत्मविश्वास को दूसरों के सामने रख पाएंगे. कार्यक्षेत्र में यात्राएं अधिक हो सकती हैं. शनि की दृष्टि से कुछ आलस्य अधिक फील होगा अपने भाई बहनों के साथ कुछ नोकझोंक भी परेशान कर सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए लाभ और खर्च की स्थिति मिलेजुले स्तर पर अपना असर डाल सकती है. शुरुआती चरण के दौरान शुरू की गई कुछ नीतियां बेहतर लाभ दे सकती हैं लेकिन शनि की दृष्टि उसमें अटकाव भी देगी. देर से ही सही लेकिन आपके प्रयासों को आपके वरिष्ठ और आपके आस-पास के लोग पहचानेंगे और सराहेंगे.
सिंह राशि Sun Sankranti transit in leo 2023
सिंह राशि में सूर्य की स्थिति और सामने शनि का प्रभाव सहमति के मौके कम ही देने वाला है. उत्साह में कमी नहीं होगी लेकिन दूसरों का सहयोग पूर्ण रुप से नहीम मिल पाए. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. इस समय बाहरी स्त्रोतों से भी लाभ प्राप्ति होती दिखाई देती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने कि जरुरत होगी. यह समय बहुराष्ट्रिय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अच्छे परिणाम देने वाला होगा. आध्यात्मिक रुप से नई अनुभूतियों को पाएंगे. खर्च अधिक बढ़ सकता है. विरोधियों को दबाने में सफल होंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों को लाभ मिलेगा, इस समय घर परिवार का सहयोग कुछ अच्छे रुप में मिल सकता है. शनि आपके लिए योगकारी होकर परिणाम देगा. फिर भी गुरु जनों या घर के बड़ों की ओर से कुछ अनुशासन अधिक कड़ा भी हो सकता है. सामाजिक रुप से व्यस्तता का समय होगा.
sun transit in leo 2023:वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे सौदे होंगे. नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का समय भी होगा. इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल में कुछ कमी अनुभव होगी लेकिन धैर्य से काम लें. सफलता आपके पास होगी और प्रशंसा भी.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस समय परिवार के साथ या दोस्तों के साथ कुछ घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे. धार्मिक यात्राएं या फिर धर्म कर्म में शामिल होने का मौका होगा. पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए अपने शौक पर ध्यान केंद्रित करने का समय होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए इस समय थोड़ा संभल कर काम करने की जरूरत होगी. नई चीजों को सीखने का एक बेहतरीन समय भी होगा. किसी भी प्रकार की राजनीति या गुटबाजी से बचने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने खान-पान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. अस्वास्थ्यकर खान-पान से गैस्ट्रिक और एसिडिटी हो सकती है..
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के रिश्तों पर अब असर होगा. कुछ मुद्दों पर अपने साथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, जिससे मानसिक शांति भंग हो सकती है. इसलिए धैर्य से काम लें और व्यर्थ के तनाव से खुद को बचाएं. कारोबार में अच्छे लाभ मिलने के संकेत अब दिखाई देंगे. इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की भी जरूरत होगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार का मौका दे सकता है. इस समय आपकी भागदौड़ भी अधिक रहने वाली है. अधिकारियों के साथ परेशानी होगी इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा. हर चीज़ का लाभ उठाने की ज़रूरत है. सिंह राशि में सूर्य का संक्रमण आपके उत्साह को बढ़ाएगा सफलता का मौका भी देगा.
एस्ट्रोलॉजर राजरानी