इन राशियों के लिए अशुभ है 21 सितंबर! जान लें टैरो कार्ड के खतरनाक संकेत
भारत
चेतना मंच
19 Sep 2025 12:20 PM
इस साल का अंतिम और आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर (रविवार) की रात 10:59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर तड़के 3:23 बजे तक रहेगा। टैरो कार्ड की मानें तो यह सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है और 6 राशियों के लिए सावधानी का संकेत लेकर आया है। इन राशियों के जातकों को मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड के अनुसार किन राशियों पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है और किसे करना होगा खुद पर नियंत्रण। Rashifal
सिंह राशि: पुरानी गलतियों से सीखें नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है
टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि इस दिन सिंह राशि वालों को अपने अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। रिलेशनशिप में तनाव की आशंका है इसलिए दिन भर मन को शांत रखें। योग और मेडिटेशन आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
कन्या राशि: विरोध और आलोचना से जूझना पड़ सकता है
सूर्य ग्रहण का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्ममंथन का समय हो सकता है। लिए गए फैसलों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है जिससे पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट आएगी। टैरो कार्ड कहते हैं कि गलत संगत से दूर रहें और पार्टनर से मतभेद से बचें। संयम और धैर्य ही आपकी ढाल हैं।
तुला राशि: उत्तेजना से नुकसान संभव, सोच-समझकर लें फैसले
तुला राशि के लिए टैरो की सलाह है धैर्य ही विजय है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना भारी पड़ सकता है। निवेश और बड़े निर्णय फिलहाल टालें। जोखिम भरे फैसलों से बचें। प्रेम जीवन थोड़ा स्थिर रहेगा लेकिन कामकाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मकर राशि: विश्वासघात का खतरा, छवि को भी हो सकता है नुकसान
इस सूर्य ग्रहण के दौरान मकर राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है जिससे भावनात्मक चोट पहुंच सकती है। टैरो कार्ड चेतावनी देते हैं कि आपकी छवि को लेकर कोई अफवाह फैल सकती है। रिश्तेदारों से सतर्क रहें और खुद को संतुलन में रखें।
कुंभ राशि: पार्टनरशिप और दांपत्य जीवन में खींचतान
कुंभ राशि वालों के लिए टैरो कहता है कि व्यापार या नौकरी में पार्टनरशिप को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक सलाह को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। पूर्व प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद फिर से उभर सकते हैं। संयम से स्थिति को संभालें।
मीन राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के समय आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव आपके काम पर असर डाल सकता है। टैरो कार्ड सजेस्ट करते हैं कि नए आइडियाज पर फोकस करें और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। मन शांत रहेगा तो सफलता जरूर मिलेगी।
क्या करें सूर्य ग्रहण के दिन?
अनावश्यक बहस और वाद-विवाद से बचें।
ध्यान और मेडिटेशन करें।
झूठे वादों से दूर रहें।
निवेश से पहले दो बार सोचें।
परिवार और पार्टनर के साथ संवाद में संतुलन बनाए रखें। Rashifal