
हिंदू धर्म में अनेक शास्त्र और ग्रंथों की रचना की गई है, जिनमें कई महत्वपूर्ण मंत्रों और अन्य चीजों का वर्णन देखने को मिलता है। इनमें से एक ग्रंथ रामचरितमानस (Ramcharit Manas) है इसमें श्रीरामजी (Ramji) का गुणगान किया गया है। भारतीय समाज में आपको प्रत्येक घर में रामचरितमानस (Ramcharit Manas) अवश्य मिलेगी। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस (Ramcharit Manas) की एक-एक चौपाई (Chaupai) एक-एक दिव्य मंत्र के समान माने जाते हैं। यह भी माना जाता है कि इनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार की दुखों और समस्याओं का अंत हो जाता है और उसे भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है। साथ में यह भी माना जाता है कि जिस घर में प्रतिदिन विश्वास और श्रद्धा के साथ भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी चौपाइयों का पाठ किया जाता है, उस घर के प्रत्येक सदस्य की रक्षा के लिए स्वयं हनुमान जी सदैव उनके साथ मौजूद रहते हैं। और साथ ही इनके प्रत्येक कार्य बिना किसी समस्या के पूरे हो जाते हैं। तो आइए आज हम जानेंगे कि रामचरितमानस के किन मंत्रों के जाप से व्यक्ति की प्रत्येक समस्या दूर हो जाती है और उसे सुख तथा समृद्धि प्राप्त होती है।
रोजगार प्राप्त करने के लिए
यदि आप लंबे समय इस कोरोना काल में अपनी आजीविका प्राप्त करने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। और उसके बावजूद आप को किसी भी स्थान पर रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हो रहे हैं या आप सफलता नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं और यदि आप व्यापार करते हैं और आपको आपके कारोबार में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करने से भगवान श्री राम की कृपा से आपको आपके आजीविका और कारोबार में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। ‘बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई।।
परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए
यदि आप काफी समय से किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं और उसे शीघ्र ही उत्तीर्ण करके सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। या यदि आप किसी एक परीक्षा में बार-बार असफल हो रहे हैं और उसमें सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको रामचरितमानस की इस चौपाई का प्रतिदिन पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करना चाहिए इससे आपको अपनी परीक्षा में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। जेहि पर कृपा करहिं जनुजानी। कवि उर अजिर नचावहिं बानी।। मोरि सुधारहिं सो सब भांती। जासु कृपा नहिं कृपा अघाती।।
बीमारी से मुक्ति प्राप्त करने के लिए
यदि ऐसा है कि आपके घर किसी सदस्य की बीमारी कई जगह इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हो रही है और उसे उस बीमारी के कारण कष्ट सहना पड़ता है। तो आप इसके लिए किसी भी मंगलवार के दिन रामचरितमानस की चौपाई का पाठ करेंगे तो आपके घर के सदस्य को आराम प्राप्त होगा तथा यह भी माना जाता है कि इस उपाय को करने से रोगी को शीघ्र ही भगवान श्री राम की कृपा से दवाइयों का लाभ मिलने लग जाता है और उसकी सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम काज नहिं काहुहिं व्यापा।।
मुकदमे में विजय प्राप्त करने के लिए
यदि आप काफी समय से कोर्ट कचहरी में किसी मामले को लेकर चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं। और आपको अब तक उस मामले में सफलता प्राप्त नहीं हुई है तो आप को भगवान श्री राम की रामचरितमानस में इस चौपाई काव्य पाठ करना चाहिए। चौपाई का प्रतिदिन पूरी विश्वास और श्रद्धा से पाठ करने पर आपको शीघ्र ही आप के मामले में विजय प्राप्त होगी। पवन तनय बल पवन समाना। जनकसुता रघुवीर विबाहु।।
पं. रामपाल भट्ट, भीलवाड़ा