होने वाला है राहु-केतु का राशि परिवर्तन, कौन होगा मालामाल कौन झेलेगा मुश्किलें
Rahu-Ketu Parivartan 2023
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2023 04:54 PM
Rahu-Ketu Parivartan 2023 : ज्योतिष में अब एक विशेष घटना देखने को मिलेगी जो दो पाप ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ सभी पर असर दिखाने वाली होगी. दो बहुत ही कष्ट देने वाले ग्रह राहु और केतु अब एक लम्बें समय के बाद अपनी राशि बदल रहे हैं. इनका बदलाव कुछ को कर देगा मालामाल लेकिन कुछ के लिए होगा परेशानियों का समय. जीवन को भ्रमित कर देने वाले ये दो ग्रह जिन्हेंने देवताओं को भी नहीं छोड़ा अब अपनी राशि बदलाव करेंगे. अब राहु मीन में जाएंगे और केतु कन्या को ग्रसित करेंगे. राहु-केतु का यह बदलाव शनि के राशि बदलने से पूर्व ही होगा और अब की बार इन राशियों के लिए भाग्यशाली होगा तो कुछ को देगा गंभीर पीड़ा.
राहु-केतु जो हमेशा ही वक्री चलते हैं अब अपनी वक्रता का असर मेष और तुला से हटा कर मीन और कन्या पर ले जाने वाले हैं. राहु-केतु का क्रूर प्रभाव जिन पर होता है उन्हें कई प्रकार के भ्रम जाल और उलझनों से दोर-चार होना ही पता है.
राहु केतु राशि परिवर्तन समय 2023
30 अक्टूबर 2023 को सोमवार के दिन राहु केतु का राशि परिवर्तन होगा. लगभग डेढ़ साल बाद यह दोनों पाप ग्रह अब अपना राशि बदलाव कर रहे हैं. अभी राहु का गोचर मेष राशि में और केतु का गोचर तुला राशि में हो रहा था एक लम्बे समय तक इन राशियों में रहने के बाद राहु का गोचर मीन राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि में होगा. राहु-केतु का गोचर समय शाम 17:43 मिनिट के करीब होगा.
मेष राशि
राहु जो काफी समय से मेष को पीड़ा दे रहा था अब वहां से हटेगा तो ऎसे में अब मेष राशि वालों को कुछ राहत मिलेगी. राहु के अशुभ योग से मुक्ति मिल जाएगी. करियर में सफलता मिलेगी, कई परेशानियां दूर होंगी. जीवन में लाभ का सुख पाएंगे. मेष राशि में बैठा गुरु भी राहु से मुक्त होकर दोष मुक्त होगा तो अब कुछ अच्छे फल देख पाएंगे वैसे शनि की दृष्टि इन्हें परेशानी देती रहेगी लेकिन राहु के चलते जो असमंजस था वो कम होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों पर से केतु का प्रकोप हतेगा. यह गोचर इन लोगों को प्यार में सफलता देगा. नौकरी में सफलता दिलाएगा. बाधाएं दूर होंगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. तुला राशि वालों को इस समय विवाह से संबंधित अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं जो बातें किसी कारण से अटक गई थीं वह अब आगे बढ़ने वाली हैं. अपने प्रियजनों का साथ अब आपके पास होगा. विदेश से लाभ होगा या लंबी यात्राओं को करने का सुख मिलेगा
कन्या राशि
अब केतु कन्या राशि में होगा तो संभल कर काम करने होंगे. अचानक से सेहत में गिरावट भी झेलनी पड़ सकती है. आपसी संबंधों में अनबन का माहौल आपको व्यर्थित कर सकता है. काम काज में कोई न कोई अटकाव अधिक परेशानी दे सकता है. काम की भागदौड़ भी आपको थका देने वाली होगी. वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें. इस समय शांति के साथ काम करना ही बेहतर होगा क्योंकि छोटी से छोटी बात भी आपके विपक्ष में अधिक उठ सकती है.
मीन राशि
मीन राशि पर राहु का आगमन आपके काम की अधिकता बढ़ा सकता है. आपसी रिश्ते प्रभावित होंगे. जीवन साथी के साथ व्यर्थ की बातों पर अनबन रहेगी. इस समय दूर बैठे लोगों की ओर से कुछ चिंताएं मिल सकती हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होगी. इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र के साथ साथ अधिकारियों की ओर से भी आप पर कुछ अधिक नियम लगाए जा सकते हैं. अपने खान पान में लापरवाही से बचें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
राहु केतु गोचर उपाय
राहु केतु के गोचर समय के दौरान यदि कुछ कार्यों को कर लिया जाए तो इसके सकारात्मक प्रभाव मिलते हैं. इस समय भगवान शिव के मंत्र जाप करना उत्तम होता है. इसके अलावा भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना भी उत्तम फल प्रदान करने वाला होता है. राहु केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए काले या दो रंगी वस्त्रों का दान करना चाहिए. निवास स्थान के दक्षिण-पश्चिम दिशा में तेल का दीपक जलाना चाहिए.
एस्ट्रोलॉजर राजरानी