Tuesday remedy : मंगलवार को इन कार्यों को करने से मिलता है शुभ फल
भारत
RP Raghuvanshi
26 Oct 2021 05:42 AM
Tuesday remedy : मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, इसका स्वभाव बहुत ही उग्र माना जाता है। लाल किताब से जानिए मंगलवार को क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए…
ये काम न करें…
1. मंगलवार को नमक और घी नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।
2. इस दिन पश्चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
3. मंगलवार को तामसिक चीजों का सेवन न करें जैसे मांस, मदिरा आदि।
4. मंगलवार को किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।
5. इस दिन क्षौर कर्म जैसे नाखून काटना, दाड़ी-कटिंग आदि नहीं करना चाहिए।
शुभ लाभ की प्राप्ति के लिए करें ये काम
1. इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में मिश्रित सिन्दूर लगाएं।
2. दक्षिण, पूर्व, आग्नेय दिशा में यात्रा कर सकते हैं।
3. शस्त्र अभ्यास या मुकदमे का आरंभ करने के लिए यह उचित दिन है।
4. बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
5. बहते पानी में तिल और गुड़ से बनी रेवाड़ियां प्रवाहित करें या खांड, मसूर व सौंफ का दान करें।
6. बुआ अथवा बहन को लाल कपड़ा दान में दें।