
Umiya Mata Temple : भारत में यूं तो इन दिनों अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) की चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर (world's tallest temple) कहां बन रहा है और इसे कौन बनवा रहा है। हम आपको बताना चाहते हैं कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के अलावा भारत में एक और मंदिर का निर्माण हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मंदिर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। यह मंदिर गुजरात में बनवाया जा रहा है। जिसका नाम है उमिया माता मंदिर (Umiya Mata Temple)। खास बात यह है कि इस मंदिर के साथ एक अन्य इमारत भी बनवाई जा रही है, जिसमें करीब 400 कमरों का एक हॉस्टल होगा।
उमिया माता गुजरात के कड़वा पाटीदारी किसान समुदाय की कुल देवी मानी जातीं हैं। उमिया धाम के नाम से बनने वाले इस मंदिर को 1500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंदिर के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया था।
74000 वर्ग गज भूमि में बनने वाले उमिया माताजी संस्थान ऊझा में मुख्य मंदिर के निर्माण के साथ ही एक 13 मंजिला इमारत भी बनेगा। मंदिर के बराबर में एक बिल्डिंग भी बनाई जाएगी, जिसमें 400 कमरों का हॉस्टल होगा। इस हॉस्टल में पाटीदार समाज से यूपीएससी और जीपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस इस हॉस्टल में 1200 लड़के-लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। इसके अलावा उमैया धाम परिसर में एक बैंक्वेट हॉल के साथ-साथ और हॅास्पटल भी रहेगा। मंदिर में दर्शन को आने वालों के लिए दो मंजिला पार्किंग सुविधा रहेगी। जिसमें तकरीबन 1000 कार आसानी से पार्क किए जा सकेंगे। उमिया माता मंदिर 255 फीट लंबा और 160 फीट चौड़ा होगा। इस मंदिर की भूतल से लेकर कलश तक की ऊंचाई करीब 132 फीट रहेगी। इसके साथ ही महापीठ (प्लेटफॉर्म) की ऊंचाई करीब 6 फीट रखी जाएगी। इस मंदिर में स्थापित किए जाने वाले देवता की प्रतिमा की ऊंचाई 22 फीट होगी। मंदिर में कुल मिलाकर 92 पिलर होंगे। इस पिलर को प्राचीन शास्त्र के आधार पर बनाया जाएगा। उमिया देवी के इस विशालकाय मंदिर में एक भी लोहे की कील इस्तेमाल नहीं की जाएगी।