वैशाली सेक्टर 3 में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Vaishali News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:17 AM
वैशाली। वैशाली सेक्टर 3 त्रिकोण पार्क में दुर्गा उत्सव का भव्य आयोजन पूजा वंदन खान पान अंताक्षरी के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर दिन कलश पूजा से लेकर पूजा वंदन तक और सामूहिक भागीदारी से लेकर खान-पान तक दुर्गा पूजा उत्सव का कार्यक्रम भव्य पंडाल लगाकर देवी मां की पूजा के साथ रोजाना किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 20 तारीख से शुरू किया गया है कार्यक्रम 23 अक्टूबर तक चलेगा।
केले के रूप में गणेश जी की पत्नी का कराया गया स्नान और और पूजन
आज कार्यक्रम में गणेश जी की पत्नी के रूप में केले को स्नान कराया गया और उनका पूजा वंदन करके उन्हें सम्मान के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में पंडाल में भजन कीर्तन के साथ लाकर स्थापित किया गया।
Vaishali News
पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन 23 अक्टूबर तक
कार्यक्रम का आयोजन पूजा समिति के अध्यक्ष उत्तम विश्वास और उपाध्यक्ष तापस चक्रवर्ती महासचिव महेश मालाकार के नेतृत्व में कराया जा रहा है। पूजा समिति में सैमुअल चटर्जी, समीर भारती रॉबिन, उत्तम दास, रूपा चक्रवर्ती, राखी विश्वास, पुष्पा नायक, सहेली पांडा आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वैशाली सेक्टर के तमाम निवासी विभिन्न कार्यक्रमों में जोर-शोर से भागीदारी ले रहे हैं। दुर्गा पूजा उत्सव में पूजा से दीप समिति के सदस्यों और निवासियों ने गणेश जी की पत्नी जिन्हे वह केले के पेड़ में रूप में मानते हैं केले को स्नान करके पूजा वंदन करके दुर्गा पंडाल में दुर्गा मां के भजन कीर्तन डांस ढोल धमाके के साथ उनको लाकर वहां पर स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथी कार्यक्रम में तमाम तरह की सामूहिक भागीदारी में अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
अंताक्षरी और खानपान के साथ हुई मौज मस्ती
जिसमें आज अंताक्षरी का कार्यक्रम और म्यूजिकल चेयर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं बच्चों ने देवी मां को प्रसन्न करने के लिए नित्य और डांस करके देवी माता का अभिनंदन किया। सभी निवासियों ने अपने-अपने घर से लाकर फल फ्रूट खान-पान का प्रसाद मां को चढ़ाया और वहीं पर आपस में भोजन के रूप में भी ग्रहण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहार
दुर्गा पूजा उत्सव में कौशिक बसु द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एकल डांस सामूहिक नृत्य कपल डांस जूनियर वॉलंटियर्स गेम्स का आयोजन धूमधाम और मस्ती के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम और वैशाली सेक्टर 3 का पूरा माहौल भव्य शानदार मंडप में दुर्गा मां की विशाल प्रतिमा के साथ नैसर्गिक छटा बना रहा है। इस कार्यक्रम में कल अष्टमी के दिन मां की पूजा वंदन आरती के बाद पति का मजूमदार और उत्तर विश्वास द्वारा खूबसूरत नृत्य नाटिका कोलकाता अंदाज में पेश की जाएगी। कार्यक्रम का समापन 23 अक्टूबर को होगा।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।