देव दीपावली पर दुर्लभ 'भद्रावास' किसके लिए होगा शुभदायक, जानें इस दिन का महत्व
देव दीपावली पर क्या है भद्रावास योग
Dev Deepawali 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:03 PM
Dev Deepawali 2023 कार्तिक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा. इस बार देव दीपावली पर विशेष भद्रावास योग का निर्माण होगा. इस समय पर ग्रहों की विशेष स्थिति के साथ ही भद्रा का प्रभाव भी होगा. ऎसे में दुर्लभ योगों से निर्मित यह देव दीपावली पर्व अत्यंत विशिष्ट फलों को प्रदान करने वाला होगा. इस दिन किया गया पूजन अक्षय गुना फलों को प्रदान करता है. शास्त्रों में इस दिन की महिमा का उल्लेख कई रुपों में प्राप्त होता है.
शास्त्रों में मौजूद पंचांग गणना अनुसार इस दिन बन रहे ग्रह योगों में ही भगवान शिव ने त्रिपुर नामक राक्षस का अंत किया तथा तीनो लोकों को संकट से मुक्त किया था. वहीं इस दिन को रास पूर्णिमा भी कहा जाता है क्योंकि श्री कृष्ण भगवान ने इस दिन पर ही रासलीला की थी जिसे देखने हेतु स्वयं भगवान शिव भी रुप बदल कर पहुंचते हैं.
देव दीपावली पर क्या है भद्रावास योग
इस बार आने वाली देव दीपावली पर भद्रावास का योग भी रहेगा. ऎसे में भद्रावास को लेकर कई तरह के विचार भी रहे हैं जिसमें से एक मत अनुसार इस दिन भद्रा का प्रभाव भी रहेगा. भद्रा का आरंभ पूर्णिमा तिथि के साथ ही आरंभ हो जाएगा. भद्रा समय 26 नवंबर को दोपहर 15:53 से आरंभ होगा और मध्य रात्रि 03:16 तक इस का प्रभाव बना रहने वाला है.
Dev Deepawali 2023 In Hindi
दो दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ 26 नवंबर के दिन दोपहर 15:53 पर होगा और 27 नवंबर को दोपहर 14:45 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहने वाली है. ऎसे में पूर्णिमा तिथि दो दिन व्याप्त रहेगी और उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवंबर के दिन किया जाएगा लेकिन देव दीपावली का पर्व 26 नवंबर के दिन पर मनाया जाएगा.
क्यों है दीपावली पर भद्रावास अत्यंत कल्याणकारी
देव दीपावली पर बनने वाला भद्रावास योग भद्रा की स्थिति और उसके निवास के समय से संबंधित है देव दीपावली के दिन भद्रा का भी योग प्राप्त होगा ऎसे में पूजा एवं अनुष्ठान से संबंधित कार्यों पर भद्रा का क्या असर रहेगा यह सभी कुछ भद्रावास स्थिति के अंतर्गत आता है. 26 नवंबर के दिन भद्रा की प्राप्ति दोपहर के समय होगी. भद्रा का निवास इस दिन स्वर्ग में होने से यह शुभ मानी जाएगी. शास्त्रों के अनुसार भद्रा जब स्वर्ग में निवास करती है तब पृथ्वी पर कल्याणकारी होती है. भद्रा वास को चंद्रमा की स्थिति से जाना जाता है. चंद्रमा के राशि प्रभाव के अनुसार ही भद्रा के निवास को जाना जाता है. इस वर्ष देव दीपावली के दिन चंद्रमा का मेष राशि में होगा ऎसे में मेष राशि में चंद्रमा के होने से भद्रा का वास स्वर्ग मे माना गया है और यह भद्रावास अनुकूल फल देने वाला होता है.
आचार्या राजरानी