
Basant Panchami 2024 : माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाते हैं । इसे मदन उत्सव भी कहा जाता हैं । यह त्यौहार ठंड की विदाई और बसंत के आगमन के रूप मे मनाया जाता हैं । बसंत पंचमी मे ज्यादातर लोग पीले कपड़े पहन कर पूजा करना पसंद करतें हैं । पीला रंग अध्यात्म का रंग होता हैं ।ये दिन माता सरस्वती की पूजा के लियें खास होता हैं ।
बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे भारतवर्ष मे धूमधाम से मनाया जाता हैं । इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का खास महत्व हैं । मां सरस्वती विद्या, बुद्धि और कला की देवी हैं। मां सरस्वती की पूजा मे पीले रंग के फूल,पीली मिठाई,पीले वस्त्र,पीले फल चढ़ाने की परंपरा हैं ।इस साल 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा मे पीले रंग की चीजें अर्पण करने से मां प्रसन्न होती हैं और सबको विद्या,बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं । आइये जानते हैं पूजा मे पीले रंग क्यों है इतना खास।