
मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में शनिवार देर रात पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी बाढ़ के कारगिल मार्केट इलाके से हुई, जहां अनंत सिंह पहले से ही पुलिस के पहुंचने की जानकारी पाकर तैयार बैठे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह ने पहले स्वेच्छा से सरेंडर करने का संकेत दिया था। इसी सूचना पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में लगभग 150 पुलिसकर्मियों की टीम बाढ़ पहुंची। पुलिस दल के पहुंचते ही अनंत सिंह बिना विरोध के अपनी सफेद स्कॉर्पियो में बैठ गए और पुलिस टीम के साथ शांतिपूर्वक रवाना हो गए। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें पटना ले जाया गया, जहां देर रात ही जेल शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। रविवार सुबह उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। Dularchand Yadav Murder Case
दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मृतक के पोते ने अनंत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद जनसुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने भी छह अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने भी अपनी जांच के आधार पर अलग से मामला दर्ज किया था। मोकामा में हत्या के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण थे। प्रशासन को आशंका थी कि दिन में कार्रवाई करने पर हिंसा भड़क सकती है। इसी कारण गिरफ्तारी रात के वक्त की गई, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और समर्थकों की भीड़ न जुटे। सूत्रों का कहना है कि अनंत सिंह पर चुनाव आयोग के दबाव में कार्रवाई की गई। इस केस में उनके साथ 21 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। Dularchand Yadav Murder Case
घटना के बाद राजद उम्मीदवार वीणा देवी, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, और जनसुराज के पियूष प्रियदर्शी को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। वहीं, निर्वाचन आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भदौर और घोसवरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। Dularchand Yadav Murder Case
दुलारचंद हत्याकांड में लापरवाही के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है।
एसपी सहित चार वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।
एक अधिकारी को निलंबित किया गया है।
आयोग ने साफ किया है कि चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस घटना ने जिले के राजनीतिक माहौल में भारी तनाव और सनसनी फैला दी है। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। Dularchand Yadav Murder Case