Bihar Elections 2025: आरा रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा

article
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar02 Nov 2025 02:02 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\r\n\r\nBihar Elections 2025: आरा की धरती पर मोदी का संबोधन\r\n\r\nप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभा में भोजपुरी में भाषण देते हुए कहा, \"बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती को मैं प्रणाम करता हूं। आरा की जनता ने जिस उत्साह के साथ एनडीए के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।\" उन्होंने आगे कहा कि एक विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार बनेगा। पीएम मोदी ने बिहार के औद्योगिक विकास, युवाओं को राज्य में रोजगार और आरा के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, \"आरा के इस मंच से मैं आपसे कह रहा हूं कि आपका सपना हमारा संकल्प है, और इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैं आज आपका साथ मांगने आया हूं।\"\r\n

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने दीक्षांत समारोह में न्यायिक सुधारों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया

\r\n

Bihar Elections 2025: एनडीए की जीत का दावा

\r\nप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दावा किया कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से चुनाव जीतेगा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा, \"जंगलराज वाले इस बार हार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।\" उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का घोषणा पत्र ईमानदार और विकासपरक है, जबकि विपक्षी गठबंधन का घोषणा पत्र झूठ, छल-कपट और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला है। उन्होंने एनडीए के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा, \"हमारा संकल्प है कि बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई, नौजवानों की कमाई और किसानों की सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ-साथ महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए मजबूत प्रावधान किए गए हैं।\" पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार के अवसर देने की घोषणा भी की और कहा कि बिहार के युवा को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह बिहार में रहकर काम करेगा और राज्य का नाम रोशन करेगा।\r\n

यह भी पढ़ें : शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का मेला, पर बालकनी रही खाली

\r\n

Bihar Elections 2025: एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह

\r\nप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भाजपा और जदयू नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री की सभा से जिले के राजनीतिक माहौल पर गहरा असर पड़ेगा। स्थानीय नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में विकास और स्थिरता के नाम पर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जन समर्थन जुटाने की पूरी कोशिश की।\r\n

Bihar Elections 2025: कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था

\r\nप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। आरा के डीएम और एसपी खुद कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभा स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है, और ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक रखने के लिए कई रूट डायवर्जन भी जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी टीम भी मौजूद है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इस सभा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों से आगामी चुनाव में एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की और एक मजबूत और समृद्ध बिहार बनाने का वादा किया।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/11/Prime-Minister-Narendra-Modi.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/11/Prime-Minister-Narendra-Modi.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-11-02T14:02:55+05:30","dateModified":"2025-11-02T14:02:55+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि