गोपाल खेमका हत्याकांड पर डीजीपी का बड़ा बयान, जल्द होगा खुलासा
Gopal Khemka Murder Case
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:22 AM
Gopal Khemka Murder Case : बिहार के व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कहा है कि मामले की जांच में तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार काम कर रही है, हालांकि फिलहाल जांच से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
डीजीपी ने बताया कि अस्पताल में घायल को पहले पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसी कारण घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ देर हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। खेमका की सुरक्षा हटाने के मुद्दे पर भी जांच जारी है। 2018 में मिली सुरक्षा अप्रैल 2024 के बाद समाप्त हो गई थी, जिसकी समीक्षा की जा रही है। इस मामले में दर्जनों संदिग्ध हिरासत में हैं और जेल से भी कनेक्शन की जांच हो रही है। बेउर जेल में छापेमारी कर कई मोबाइल बरामद किए गए हैं। Gopal Khemka Murder Case