"अलीनगर में बाहरी होने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर ने दिया बड़ा बयान"
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2025 04:16 PM
भाजपा (BJP) ने बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से सूबे की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलीनगर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) भी रैली में शामिल थीं और उन्होंने रैली के बाद मीडिया से बातचीत की। Bihar Elections 2025
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा, "जीत और हार से ऊपर जो आशीर्वाद है, वो मेरे साथ है। मुझे यकीन है कि मैं जरूर जीतूंगी। जिस तरह का जन सैलाब मैंने देखा है, उससे मुझे भरोसा है कि लोग मुझे बहुत प्यार कर रहे हैं।"
अलीनगर में बाहरी होने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने कहा, "यह एक नैरेटिव फैलाया गया था। यह तब से फैलाया जा रहा है जब विनोद तावड़े के साथ मेरी एक फोटो आई थी। मैं यहाँ पर अपना घर बना रही हूं, मैं अलीनगर से बाहर नहीं जाने वाली हूं। मैंने यहाँ सब कुछ देख लिया है और सब कुछ सेट हो गया है।"
उन्होंने आगे कहा कि, "गोरथू, घनश्यामपुर और शंकरपुर में मुझे बहुत अच्छा लगा है। हम तीनों जगहों पर देख रहे हैं कि कहां पर अच्छा घर मिल सकता है। मैं पूरे मन से यहाँ आई हूं और जब भी मैंने कोई काम किया है, तो वह हमेशा पूरे मन से किया है। इस फील्ड में भी मैं पूरी तरह से काम करूंगी।"
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया
आलोचकों द्वारा पाग में मखाना खाने के आरोप पर मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह एक चाल है। मैंने पाग में मखाना नहीं खाया था। मैंने तो पाग में मखाना रखा था। हम जितना सम्मान पाग का करते हैं, उतना ही मखाना भी हमारे लिए पूज्यनीय है। मखाना हर पूजा में इस्तेमाल होता है। यह वीडियो को एडिट करके चलाया गया है।"
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) के इस बयान से यह स्पष्ट है कि वह अलीनगर में अपनी जगह को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं और किसी भी प्रकार के आरोपों का डटकर सामना कर रही हैं।