
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं और निवेशकों के लिए ऐतिहासिक घोषणाओं का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने विशेष आर्थिक पैकेज, दोगुनी सब्सिडी और ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त जमीन देने की भी घोषणा की, जो बिहार के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य में नई ऊर्जा भरने वाली है। Bihar Assembly Elections 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने समर्थनियों और राज्यवासियों को सीधे संदेश दिया कि 2020 में सात निश्चय-2 योजना के तहत 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। अब उनका अगला लक्ष्य और भी बड़ा है: अगले पांच वर्षों में यह संख्या दोगुना कर एक करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करना। नीतीश कुमार ने इसे राज्य के युवाओं के लिए सफलता और उम्मीद की नई मिसाल करार दिया।
बिहार में निजी उद्योगों को आकर्षित करने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कई प्रोत्साहन उपायों का ऐलान किया है:
कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।
सभी जिलों में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी।
औद्योगिक भूखंड से जुड़े विवादों को समाप्त किया जाएगा।
यह सुविधाएं अगले छह महीनों में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार उच्च विकास दर और समावेशी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले हमने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, अब हमारी योजना अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरियों के अवसर देने की है। हालांकि मुख्यमंत्री ने रोजगार अवसरों के समयसीमा का उल्लेख नहीं किया, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल ने 15 जुलाई को इस प्रस्ताव को अगले पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार निवेशकों को विशेष पूंजीगत सब्सिडी और विवाद-मुक्त औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराएगी।
नीतीश कुमार ने यह भी घोषणा की कि किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अलवर और शेखपुरा जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के लिए त्योहारों के मौसम में अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य के त्वरित विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े।
Bihar Assembly Elections 2025