
Tej Pratap Yadav : बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई और तेज प्रताप यादव के मामा सुभाष यादव ने एक बार फिर लालू परिवार के अंदर चल रहे विवादों को नया मोड़ दिया है। सुभाष यादव का कहना है कि तेज प्रताप यादव का अनुष्का यादव से संबंध 2013-14 से है, लेकिन पार्टी दबाव में उनकी शादी ऐश्वर्या से जबरदस्ती कराई गई थी। उन्होंने कहा, “सब जानते हैं कि इसके बाद तेज प्रताप ने अनुष्का से शादी की है।”
सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि लालू परिवार के लोग इस विवाद को अपनी छवि बचाने के लिए बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “लालू यादव ने खुद कह दिया कि तेज प्रताप को पार्टी से निकाल दिया गया, लेकिन असल में इसे न्यायालय के आदेश से ही करना चाहिए। यह सब केवल बचाव का एक ड्रामा है।”
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को निजी जीवन से जुड़े विवादों को लेकर पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया है। तेज प्रताप पर लगाए गए आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वह एक महिला के साथ नजर आए। इस पर तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक किया गया है और फोटो फर्जी है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।
सुभाष यादव ने यह भी सवाल उठाए कि तेज प्रताप के साथ मालदीव गए लड़की कौन है और इस मामले का भी स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “इस मामले को पूरी तरह से जनता के सामने लाना होगा ताकि सब कुछ साफ हो सके।” Tej Pratap Yadav