Bigg Boss 19: डेमोक्रेसी थीम के साथ शो की नई शुरुआत, कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें बढ़ी!
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:06 PM
बिग बॉस 19 का आगाज़: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो Bigg Boss Season 19 अब दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। सलमान खान होस्टेड इस रियलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को होगा। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर कर फैंस की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी थी, लेकिन अब घर की झलक और इस सीजन की नई थीम का खुलासा भी हो गया है।
इस बार की थीम है 'डेमोक्रेसी'
हर साल बिग बॉस एक अलग कॉन्सेप्ट और थीम लेकर आता है। पिछले सीजन का थीम था ‘टाइम का तांडव’, जबकि इस बार सीजन 19 का थीम लोकतंत्र यानी ‘डेमोक्रेसी’ है। इसका मतलब यह है कि कंटेस्टेंट्स के फैसले और खेल की दिशा इस बार जनता के हाथों में होगी। सत्ता में बने रहने के लिए घरवालों को बहुमत हासिल करना होगा और ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनाने के साथ रणनीतियां भी मजबूत करनी होंगी।
बिग बॉस के घर की झलक
थीम के मुताबिक इस बार बिग बॉस का घर भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। घर में एक असेंबली बनाई गई है, जहां कंटेस्टेंट्स से जुड़े बड़े फैसले सुनाए जाएंगे। गार्डन, लिविंग एरिया, किचन और बेडरूम तक सब कुछ मल्टीकलर ब्राउन थीम पर सजाया गया है। घर तो बेहद खूबसूरत है, लेकिन चैन से सोने और आराम से जीने के लिए घरवालों को हर फैसले की कीमत चुकानी होगी। इस बार किचन को पावर सेंटर माना जा रहा है, जहां से खेल की दिशा भी बदल सकती है।
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स
फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता भी है कि आखिर इस बार घर में कौन-कौन एंट्री करेगा। अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें शामिल हैं – आवेज दरबार, नगमा, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, धीरज धूपर, अशनूर कौर, वाहबिज दोराबजी, शफक नाज और जनता के वोट के आधार पर शहबाज बडेजा या मृदुल तिवारी में से कोई एक।
जनता के हाथ में होगा खेल
इस बार बिग बॉस का खेल पहले से ज्यादा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हर कदम पर जनता की नजर कंटेस्टेंट्स पर होगी। उनका हर फैसला, हर रणनीति और हर दोस्ती जनता के वोट पर टिकी होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस लोकतंत्र के खेल में खुद को बचा पाता है और कौन बाहर का रास्ता पकड़ता है।
हमेशा के लिए अलग हो रहे गोविंदा-सुनीता! जानें पूरी सच्चाई