
Kapoor Family With PM Modi : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर के जन्मदिन की 100वीं सालगिरह पर कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस खास मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, निखिल नंदा, रिद्धिमा कपूर साहनी, और भरत साहनी मौजूद थे। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए।