भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) शो के दौरान हाल ही में शो के मंच पर उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि दर्शक झूम उठे और सोशल मीडिया पर उनके बयान की खूब चर्चा होने लगी। जिसकी जानकारी हम आपको विस्तार के साथ बता रहे हैं। Pawan Singh
बता दे कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों एमएक्स प्लेयर के सिंगिंग रियलिटी शो ‘आई पॉपस्टार (I Popstar)’ में बतौर जज नजर आ रहे हैं। शो के शुरू होते ही पवन सिंह (Pawan Singh) सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में शो के मंच पर उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि दर्शक झूम उठे और सोशल मीडिया पर उनके बयान की खूब चर्चा होने लगी।
‘मैं देश का हनुमान हूं… सीना चीर के दिखा दूंगा’
शो के दौरान एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद पवन सिंह (Pawan Singh) ने जो कहा, उसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा “मैं आपके पास आकर थोड़ा गरजना चाहता हूं। मैं देश का हनुमान हूं और ये देश मेरा राम है। सीना चीर के दिखा दूंगा कि अंदर बैठा हिंदुस्तान है।” उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर देशभक्ति का जज्बा साफ नजर आ रहा था। पवन सिंह के इस बयान पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप वायरल हो गई।
फैन्स बोले – ‘पवन भइया की बात ही अलग है’ पवन सिंह (Pawan Singh) की इस बात पर फैन्स ने जमकर रिएक्शन दिए। एक फैन ने लिखा – “टीआरपी किंग वापस आ गए हैं।” दूसरे ने कहा – “पवन भइया की बात ही अलग है, हनुमान जी की कृपा है आप पर।” वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि पवन सिंह ने यह बयान अपने विरोधियों को जवाब देने के लिए दिया है।
खेसारी लाल यादव और ज्योति सिंह को मिला करारा जवाब?
हाल के दिनों में पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव के बीच राजनीतिक और निजी बयानबाजी चर्चा में रही है। पवन सिंह (Pawan Singh) के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन ज्योति सिंह विवाद के बाद उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया था। उधर खेसारी लाल यादव छपरा सीट से मैदान में हैं, और ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह (Pawan Singh) पर तंज कसे थे। अब फैन्स का कहना है कि पवन सिंह (Pawan Singh) ने रियलिटी शो के मंच से अपने अंदाज में इन दोनों को जवाब दे दिया है — बिना नाम लिए, लेकिन दमदार अंदाज में।
पवन सिंह (Pawan Singh) का ये बयान सिर्फ उनकी देशभक्ति नहीं बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं का भी प्रतीक माना जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो न सिर्फ सिंगर और एक्टर हैं, बल्कि सच्चे देसी दिल वाले कलाकार भी हैं।