'ओम शांति ओम' के सीन से मनोज कुमार को आया था गुस्सा, बाद में शाहरुख खान ने मांगी माफी

Picsart 25 04 04 14 28 15 774
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar01 Dec 2025 07:54 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

मनोज कुमार के निधन से हुआ सिनेमा के एक युग का अंत:

\nदिग्गज अभिनेता मनोज कुमार फिल्म इंडस्ट्री में भारत कुमार के नाम से भी प्रसिद्ध थे। दरअसल मनोज कुमार की अधिकतर फिल्में देशभक्ति से प्रेरित थी। उनकी फिल्मों ने देश की जनता को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। उपकार, पूरब और पश्चिम, क्रांति जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने सबके दिलों पर राज किया। उनकी फिल्म का गाना \"है प्रीत जहां की रीत सदा\" हर हिंदुस्तानी के दिल में बसता है। आज अभिनेता के निधन से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हुआ है। आज अभिनेता के निधन के साथ ही उनसे जुड़ी कई नई पुरानी यादें सबके दिलों पर छाई हुई है। इसी बीच अभिनेता का शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा एक बार फिर सबको याद आ गया है।\n

जब शाहरुख खान से नाराज हो गए थे मनोज कुमार:

\nबात साल 2007 की है, जब शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। उस दौरान अभिनेता मनोज कुमार फिल्म के एक सीन की वजह से शाहरुख खान से बुरी तरह से नाराज हुए थे। यहां तक की उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कर दिया था। दरअसल फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक सीन में मनोज कुमार के कैरेक्टर को इनडायरेक्टली दर्शाया गया था। मनोज कुमार को यह सीन पसंद नहीं आया। उन्होंने इसे अपनी बेइज्जती समझी और शाहरुख खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। उस दौरान यह मामला काफी चर्चा में रहा। हालांकि बाद में जब किंग खान को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पब्लिकली मनोज कुमार से माफी मांगी और बाद में फिल्म से इस सीन को एडिट भी कर दिया गया था।\n\nदिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, इस सुपरहिट फिल्म ने दिया था ‘भारत कुमार’ नाम","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/04/Picsart_25-04-04_14-28-15-774.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/04/Picsart_25-04-04_14-28-15-774.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-04-04T20:05:42+05:30","dateModified":"2025-12-01T19:54:41+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि