
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार[/caption]
इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अल्लू अर्जुन को मिला है। वो बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले पहले तेलुगू ऐक्टर बन गए हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस कृति सेनन और आलिया भट्ट को प्राप्त हुआ है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड पल्लवी जोशी को और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड पंकज त्रिपाठी को मिलेगा।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस बार फिल्मी दुनिया के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री वहीदा रहमान ये अवॉर्ड अर्जित करने वाली मात्र 8वीं महिला हैं।