
Son Of Sardar 2 Trailer : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर हास्य और एक्शन से भरपूर अंदाज़ में परदे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलररिलीज हो चुकी है। जिसने रिलीज होते ही फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज़ कर दी है। लगभग तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर में जहां हंसी का पिटारा खुलता है, वहीं दर्शकों को एक भावुक पल भी मिलता है – क्योंकि यह दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति है।
ट्रेलर की शुरुआत 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ के कुछ पुराने दृश्यों से होती है, जो मूल फिल्म से जुड़ी यादों को ताज़ा करता है। फिर दृश्य तेजी से बदलते हैं और कहानी एक नई दिशा पकड़ती है। इस बार फिल्म की कथा स्कॉटलैंड में रची गई है, जहां अजय देवगन ‘जस्सी’ के अपने हास्यपूर्ण अंदाज़ में दर्शकों को फिर से हंसाने आ रहे हैं।
फिल्म में मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, साहिल मेहता, रवि किशन और संजय दत्त जैसे अनुभवी सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अजय और मृणाल की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएगी, जिसे ट्रेलर के रिलीज़ से पहले ही गाने ‘तू दूजा तू’ के जरिए सराहा जा चुका है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री युवा दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की अंतिम झलक भावनात्मक प्रभाव छोड़ती है। वे इस फिल्म में अपनी उपस्थिति के जरिए दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, विंदू दारा सिंह, रवि किशन और कुब्रा सैत अपने चुटीले अभिनय से हास्य का जबरदस्त माहौल रचते हैं। अजय देवगन इस बार भी व्यंग्य और देशभक्ति के मिश्रण से पाकिस्तान पर तीखा कटाक्ष करते दिखते हैं। यह सीक्वल सामाजिक संदर्भों पर भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी करता नजर आता है।
संजय दत्त ट्रेलर में एक बार फिर डॉन की भूमिका में दिखाई देते हैं, और यही भूमिका संभवतः फिल्म में एक नई दिशा लेकर आएगी। फिल्म का निर्देशन इस बार विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जो इसे एक फ्रेश ट्रीटमेंट दे रहे हैं। Son Of Sardar 2 Trailer