Don 3- अमिताभ, शाहरूख के बाद अब ये अभिनेता बनेगा डॉन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:56 PM
By: Supriya Srivastava, 6 July, Bollywood
Don 3 Announcement: डॉन (1978) में अमिताभ बच्चन और डॉन 2 (2006) में शाहरुख खान को कास्ट करने के बाद अब डॉन 3 के लिए नई पीढ़ी से एक नए चेहरे का नाम डिसाइड कर लिया गया है।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के अनुसार डॉन 3 की स्क्रिप्ट स्टोरी लिखी जा चुकी है और इसके लिए स्टारकास्ट भी लगभग डिसाइड किए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऑन स्क्रीन भाई-बहन का किरदार निभा चुके रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा, डॉन 3 में बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।
डॉन 3 (Don 3) के लिए शाहरुख, अमिताभ को भी किया गया था अप्रोच
रिपोर्ट की मानें तो फिल्म निर्माता डॉन 3 (Don 3) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ एक नए स्टार को एक साथ पर्दे पर लाने के बारे में सोच रहे थे। लेकिन बाद में शाहरुख खान इसके लिए तैयार नहीं हुए। हालांकि डॉन 2 में शाहरुख खान के साथ नजर आई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra in Don3) ने डॉन 3 के लिए भी हामी भर दी है।
रणवीर सिंह के बर्थडे (Ranveer Singh Birthday) पर होना था फिल्म का अनाउंसमेंट -
आज यानी 6 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का बर्थडे है। 6 जुलाई 1985 को जन्मे अभिनेता आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। खबरों के अनुसार आज अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर ही फिल्म डॉन 3 का अनाउंसमेंट किया जाना था। इसके लिए एक वीडियो भी तैयार कर लिया गया था। लेकिन अब इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
यह भी कयास लगाया जा रहा है कि डॉन 3 की अनाउंसमेंट डेट को आगे बढ़ाने की एक वजह यह भी है कि आज साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार का टीजर (South Superstar Prabhash Movie Salaar Teaser) रिलीज किया गया है। ऐसे में एक ही दिन पर फिल्म की अनाउंसमेंट करना एक अच्छा आइडिया नही साबित होता, शायद यही वजह है कि अब फिल्म की अनाउंसमेंट अगस्त महीने में की जाएगी। फिलहाल अभी अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani kii Prem Kahaani) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को बड़े पर्दे पर डॉन के रूप में देखने के लिए आप कितना उत्साहित है, हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।