
"मैंने नन्हे कदम उठाए और इस सफर में बहुत कुछ सीखा। मैं इसमें पूरी तरह से घुल गई और आगे बढ़ती गई। आज में एक अभिनेत्री बन चुकी हूं। मुझे फिल्म से जुड़ी हर चीज पसंद है। ऐसे में अब वक्त कुछ और भी कुछ करने का और भी कुछ सीखने का। ज्यादा स्टोरी दिखाने समझाने का वक्त। इसने मेरे दिल को छू लिया है। आशा है आपको भी इतना ही पसंद आएगा। एक्साइटमेंट से भी आगे आकर फाइनली ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की शुरूआत हो गई है। पूरे दिल के साथ और बड़े सपने के साथ।"
View this post on Instagram
"दो पत्ती (Do Patti) की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। 3 बेहद मजबूत इरादों वाली प्रेरक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाओं मोनिका के साथ ये फिल्म और भी ज्यादा मनोरंजक रहेगी।।हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) से बेहतर मंच नहीं मिल सकता था मोनिका। 8 साल बाद काजोल मैम के साथ फिर से काम करने के लिए सुपर डुपर उत्साहित हूं। कनिका मुझे आपका लेखन हमेशा पसंद आया, और मैं आपके साथ अपनी पहली फिल्म की सह निर्माता बनकर बहुत खुश हूं। यह तो खास है। यह भरपूर दिल से खेला जाने वाला एक रोमांचकारी खेल होगा। ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म"
अभिनेत्री के पोस्ट से ही यह साफ है कि उनकी और काजोल की आने वाली फिल्म फिल्म 'दो पत्ती (Do Patti) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। और कृति सेनन की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म होगी। कृति सेनन को बतौर निर्माता देखने के लिए और काजोल और कृति सेनन की जोड़ी को पूरे 8 साल बाद देखने के लिए आप कितना उत्साहित है ? हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।View this post on Instagram