अक्षय कुमार फिर करेंगे धमाल! अनीस बज्मी की नई फैमिली कॉमेडी में हुई एंट्री
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2025 12:25 PM
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी एक नई फ्रेश फैमिली कॉमेडी फिल्म के लिए बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2026 में शुरू होगी। यह खबर सामने आते ही अक्षय कुमार के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अक्षय-अनीस की जोड़ी फिर करेगी कमाल
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। 'वेलकम' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों से दोनों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब एक बार फिर यह जोड़ी लोगों को हंसी का नया तोहफा देने जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह फैमिली एंटरटेनमेंट पर आधारित होगी, जिसमें अक्षय कुमार अपनी खास कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
फिल्म की तैयारी और कास्टिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म का निर्माण तेलुगू फिल्म निर्माता दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत करेंगे। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को अगले साल फरवरी में फ्लोर पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। अक्षय कुमार को फाइनल करने के बाद अब फिल्म के लिए फीमेल लीड और सपोर्टिंग कास्ट की तलाश जारी है। अनीस बज्मी इस फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं और स्क्रिप्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है।
अनीस बज्मी का वर्कफ्रंट
अनीस बज्मी ने साल 2024 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का निर्देशन किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन, त्रिप्ती डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद अब अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म ‘नो एंट्री 2’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और अर्जुन कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
दर्शकों की उम्मीदें बढ़ीं
अक्षय कुमार की कॉमिक फिल्मों को हमेशा से ही दर्शकों का खूब प्यार मिलता रहा है। ऐसे में अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह नई फैमिली कॉमेडी फिल्म से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर बन सकती है।
इंतजार खत्म! ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट हुई तय, ये रहा पूरा अपडेट