OMG 2 Trailer Out: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर, देखें वीडियो
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:36 PM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 3 अगस्त, बॉलीवुड
OMG 2 Trailer Out: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल की बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया है। 2 अगस्त को ही ट्रेलर रिलीज किया जाना था, लेकिन एक खास वजह के चलते ट्रेलर रिलीज की डेट आगे बढ़ाई गई।
दरअसल कल बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai)का निधन हो गया था, जिसकी वजह से अक्षय कुमार ने ओएमजी 2 के ट्रेलर (OMG 2 Trailer) लॉन्च इवेंट को टाल दिया था। अब आज इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है।
OMG 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज-
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2), 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले इस फिल्म को विवादों का भी सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन में बदलाव के बाद फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी है। पहले जहां फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ रहे थे, वहीं अब उनको शिवजी के दूत के रूप में देखा जायेगा।
फिल्म के ट्रेलर से फिल्म की कहानी काफी हद तक साफ नजर आ रही। फिल्म ओएमजी 2, एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) कांति शरण मुद्गल के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी ईश्वर में अटूट आस्था है। उसके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है, जिसकी वजह से कांति शरण देश की शिक्षा प्रणाली को कोर्ट तक लेकर जाता है और अपने बेटे के शान की खातिर देश की शिक्षा प्रणाली के खिलाफ लड़ता है, और इस लड़ाई में उसका साथ देते हैं, शिवजी के दूत के किरदार में नजर आए अभिनेता अक्षय कुमार।
ट्रेलर में देखने को मिला है कि पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने की कोशिश में देश की शिक्षा प्रणाली के खिलाफ कोर्ट में लड़ते नजर आते हैं। जिनमें उनके सामने लड़ रही होती है अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) । इस फिल्म के माध्यम से कुछ सामाजिक मुद्दे भी उठाए गए हैं। और फिल्म के जरिए देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने का भी प्रयास किया गया है।
फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी (OMG) की तरह ही, इसका सीक्वल OMG 2 दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगा और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा। यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है, और बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन जमा कर पाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आइए देखते हैं इसका ट्रेलर-