Allu Arjun Rejected Shahrukh Khan's Movie- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म में काम करने से किया इनकार, बताई ये वजह
Allu Arjun Rejected Shahrukh Khan's Movie offer
भारत
चेतना मंच
02 Mar 2023 03:44 PM
Allu Arjun Rejected Shahrukh Khan's Movie- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड की किंग खान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Shahrukh Khan's Movie Jawan) में कैमियो के किरदार के लिए प्रपोजल दिया गया था। किरदार छोटा था लेकिन बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कई निजी कारणों से इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।
Allu Arjun Rejected Shahrukh Khan's Movie Offer beacause of this-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म का ऑफर अपने ब्लॉक शेड्यूल की वजह से स्वीकार नहीं कर पाए। दरअसल पुष्पा (Pushpa) फिल्म के सुपर डुपर हिट होने के बाद अब अभिनेता पुष्पा2 (Pushpa 2) की शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेता इस फिल्म में अपने किरदार को बेहद सटीक दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह अगले कुछ महीने तक अपना ध्यान कहीं और नहीं बांटना चाहते। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग विजाग और हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
हालांकि अल्लू अर्जुन को शाहरुख खान की जवान फिल्म में एक बेहद प्रभावशाली भूमिका का ऑफर दिया गया था। लेकिन 'पुष्पा 2' के ऊपर इस भूमिका को चुनना उनके लिए बेहद कठिन था।
जून में रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म जवान-
बात करें अगर शाहरुख खान की फिल्म जवान की तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग पिछले साल ही शुरू हो गई थी। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल के किरदार में नजर आएंगे। शाहरुख के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सानिया मल्होत्रा व सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे फिल्म की शूटिंग मुंबई पुणे चेन्नई हैदराबाद सहित देश के कई हिस्सों में हुई है। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।