
बॉलीवुड के शहंशाह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्मदिन करीब आ रहा है। 11 अक्टूबर को बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इनके जन्मदिन सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan superhit movies will release again) की 11 सुपरहिट फिल्में एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएंगी। बिग बी ने खुद इस बात का ऐलान किया है।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि -"बैक टू द बिगिनिंग... उन फिल्मों के साथ जहां से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ.... डॉन और मिली को रिलीज़ हुए 50 साल हो चुके हैं..... अब यह सिनेमा में दिखाई दे रहे है.... और अधिक क्लासिक को बड़े पर्दे पर वापस देखने की उम्मीद है...."
इसके साथ अमिताभ बच्चन एक तस्वीर भी शेयर की है, जिससे यह साफ हो गया है कि 8 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक देश के 17 शहरों में 22 बड़ी स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन की बैक टू बैक 11 आईकॉनिक फिल्में फिर से रिलीज की जाएगी।
T 4434 - Back to the Beginning .. with the films from where my journey began in cinema .. Don and Mili nearly fifty years since they were released .. Now showing in Cinema .. Hoping to see more classics back on the big screen .. @shividungarpur @Fhf_Official pic.twitter.com/I22yf8hlsq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 8, 2022
इसमें जिन फिल्मों का नाम सामने आया है, वो फिल्में है- डॉन (Don 1978), मिली (Mili 1975), चुपके-चुपके (Chupke chupke 1975), सत्ते पे सत्ता (Satte pe Satta 1982), दीवार (Deewaar 1975), अमर अकबर एंथोनी (Amar Akbar Anthony 1977), अभिमान (Abhimaan 1973), काला पत्थर (Kala Patthar 1989), नमक हलाल (Namak Halal 1982), कालिया (Kaalia 1981) और कभी-कभी (Kabhi Kabhie 1976)।
Bigg Boss 16- वीकेंड के वार में हुआ बदलाव, अब शुक्रवार शनिवार लगेगी सलमान की क्लास