Bollywood- अनुराधा पौडवाल के जन्मदिन के मौके पर जाने इनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बाते
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Nov 2025 11:44 PM
प्लेबैक सिंगर के क्या ही कहने! भले ही हम स्क्रीन पर उन्हें न देखते हों मगर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्रों के पीछे की सिंगर्स की इन आवाज़ में जो जादू होता है न, वो सच में मानो कानों में अमृत घोल देता है। ये तो आप सब भी मानते ही होंगे न कि जितने भी सिंगर्स होते हैं उनके कंठ में माता सरस्वती वास करती है?
एक ऐसी ही फेमस प्लेबैक सिंगर हैं अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal)। अनुराधा भक्ति भजन गाने के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने बहुत सारी बुलंदियों को हासिल किया है मगर हर सफल इंसान के पीछे कोई न कोई बड़ा रहस्य छुपा होता है न। ऐसा ही कुछ इनके साथ भी है। इनकी लव लाइफ के बारे में शायद ही किसी को पता होगा। आज इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अनुराधा की दर्द भरी लाइफ के बारे में।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का जन्म;-
इनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। उनका जन्म 1954 में 27 अक्टूबर को हुआ था। मुंबई में जन्म होने के कारण ही शायद उनका रुझान हमेशा फिल्मों की तरफ रहा है।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का करियर;-
इन्होंने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत 1973 में 'अभिमान' फ़िल्म से की थी। इसमें उन्होंने जया भादुड़ी के लिए एक श्लोक गाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आपबीती' और 'कालीचरण' में भी गाने गाए थे। उनका जादू चलता गया और फिर उन्होंने 'टी सीरीज' के साथ काम करना शुरू कर दिया। फिर तो उन्होंने अपनी सिंगिंग से सबका मन मोह लिया। अनुराधा की आवाज़ का जादू सबके सिर चढ़कर बोला। फिर तो अनुराधा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने कदम आगे बढ़ाते चली गईं।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) की शादी;-
अगर बात करें अनुराधा की शादी की तो इनकी शादी अरुण पौडवाल के साथ 1969 में हुई थी। अरुण एक म्यूजिक कंपोजर थे और साथ ही साथ एसडी बर्मन के असिस्टेंट भी थे। दोनों के दो बच्चे भी थे। मगर फिर इनकी खुशियों को नज़र लग गई और 1 नवंबर 1991 को अरुण दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। फिर इसके बाद दोनों बच्चों को उन्होंने अकेले ही संभाला। फिर उनकी मुलाकात गुलशन कुमार से हो गई। गुलशन कुमार (Gulashan Kumar) 'टी सीरीज' के मालिक थे और इन्होंने ही अनुराधा को खूब आगे बढ़ाया। बताया जाता है कि गुलशन उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। इसी बीच दोनों के अफेयर को लेकर भी काफी बातें हुई थीं। उनके सम्बन्धों को लेकर हमेशा चर्चाएं होती रहती थीं मगर दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) को मिले खिताब;-
अनुराधा को 3 बार 'फिल्मफेयर अवार्ड' मिल चुका है। एक खास बात उनकी यह है कि उन्होंने कभी क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग नहीं ली। बिना किसी ट्रेनिंग के उन्होंने गायकी के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वो अविस्मरणीय है।
आज अनुराधा जी के जन्मदिन के खास मौके पर हम यही कामना करते है, कि वो सदैव स्वस्थ्य व दीर्घायु रहे।