
यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिता और बेटे की जोड़ी साथ नजर आई है। इससे पहले भी कई सुपरहिट बाप- बेटे की जोड़ियों ने फैंस के दिलों को जीता है। आज इस पोस्ट में हम बॉलीवुड की सुपर हिट बाप-बेटे की जोड़ियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिन्होंने पर्दे पर एक साथ आकर धमाल मचाया है, और दर्शकों के दिल पर राज किया -View this post on Instagram
इंडस्ट्री के पिता और बेटे की जोड़ी की बात की जाए और अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan) का नाम सबसे पहले ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। बाप-बेटे की इस जोड़ी में बहुत ही खूबसूरत बांड है। रियल लाइफ में ये जोड़ी जितनी खूबसूरत लगती है, पर्दे पर भी उतनी ही प्यारी नजर आई है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आए हैं। इन्होंने सरकार (Sarkaar), कभी अलविदा ना कहना (Kabhi Alvida na kahana), बंटी और बबली (Bunty aur Babli) और पा (Paa) फिल्मों में एक साथ काम किया है।
संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त के साथ चार फिल्में की हैं। इन दोनो की जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। आखिरी बार संजय दत्त और सुनील दत्त (Sunil Dutt and Sanjay Dutt) को एक साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) में देखा गया था। इससे पहले ये दोनों रेशमा और शेरा (Reshma Aur Shera), रॉकी (Rocky), एवं क्षत्रिय (Kshatriya) मूवी में साथ-साथ नजर आए थे।
रितिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan and Hrithik Roshan) के बीच बहुत ही खूबसूरत बॉन्डिंग है। रियल लाइफ के साथ-साथ रील लाइफ में भी ये दोनों ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। रितिक रोशन की डेब्यू बॉलीवुड मूवी 'कहो ना प्यार है (Kaho na pyar hai)'को उनके पिता राकेश रोशन ने ही निर्देशित किया था। इसके साथ ही सुपर हीरो कृष (Krrish) की फ्रेंचाइजीज, और इसकी पहले पार्ट 'कोई मिल गया (Koi Mil Gaya)' में भी दोनों ने साथ साथ ही काम किया था।
ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं है। लेकिन जब तक वो थे, उनका उनके बेटे रणबीर कपूर (Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor) के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता था। अवार्ड फंक्शन हो या कोई पार्टी अक्सर दोनों साथ-साथ ही नजर आते थे। पर्दे पर भी उन्होंने साथ काम किया था। साल 2013 में आई रणवीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म (Besharam)' में उनके पिता ऋषि कपूर भी नजर आए थे।
एक साथ काम कर चुके बाप-बेटे की जोड़ियों में अगला नाम है अभिनेता अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर (Anil Kapoor and Harshvardhan Kapoor) का। अनुराग कश्यप की फिल्म 'AK Vs AK' में दोनों साथ नजर आए थे। अनिल और हर्षवर्धन आगे नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार (Thar)' में भी साथ-साथ नजर आने वाले हैं।