84 की उम्र में भी स्टेज पर झूमे असरानी, निधन से 10 दिन पहले का वीडियो वायरल!
भारत
चेतना मंच
22 Oct 2025 12:08 PM
Asrani Last Dance Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 84 वर्ष की उम्र में इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें असरानी किसी इवेंट में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके निधन से मात्र 10 दिन पहले का है।
इवेंट में जोश से भरपूर दिखे असरानी
इस वीडियो को सिंगर पिंकी मैदासनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पिंकी सिंधी गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, जबकि असरानी शुरुआत में खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं। कुछ ही देर बाद वो भी म्यूज़िक की धुन पर थिरकने लगते हैं। उन्होंने एनिमल प्रिंट वाला ओवरकोट पहना हुआ है और दर्शकों से मुस्कुराते हुए इंटरैक्ट कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पिछला इवेंट सिर्फ 10 दिन पहले हुआ था, जहां असरानी जी मंच पर सिंधी गाने पर डांस कर रहे थे। वाह, उन्होंने कितना शानदार जीवन जिया। एक सच्चे शानदार कलाकार, हमारे अपने असरानी साहब।”
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर असरानी के फैंस भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “असरानी जैसे एंटरटेनर अब नहीं मिलते।” वहीं दूसरे ने कहा, “महमूद के बाद अगर कोई सच्चा कॉमेडी जीनियस था, तो वो असरानी थे।” कई लोगों ने इस वीडियो को ‘जीवन के जश्न’ का उदाहरण बताया, जहां एक कलाकार अंत तक अपने काम से प्यार करता रहा।
सालों तक हंसी के बादशाह रहे असरानी
असरानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हास्य अभिनय को नई पहचान दी। शोले में जेलर की भूमिका से लेकर चोटी सी बात, गोलमाल और चुपके चुपके जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
उनका यह आखिरी डांस वीडियो न सिर्फ एक कलाकार के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि असली कलाकार मंच पर आखिरी सांस तक जीवंत रहता है।
संगीत जगत को बड़ा झटका, ‘फकीर’ गाने से मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का आकस्मिक निधन!