Thamma की ताबड़तोड़ कमाई! दो दिन में पार किया 44 करोड़ का आंकड़ा
भारत
चेतना मंच
24 Oct 2025 04:14 PM
इस दिवाली बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म ने बटोरी है तो वो है थामा। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस हॉरर-कॉमेडी ने दर्शकों को कभी डराया तो कभी हंसी से लोटपोट कर दिया है। थामा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इस बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि, क्या थामा ने सिर्फ सोशल मीडिया पर हाइप बनाई या फिर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया? आइए जानते हैं फिल्म की कमाई, कहानी और जनता का पूरा फैसला क्या है? Thamma Box Office Collection
पहले दो दिन की जबरदस्त झनकार
थामा ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया। पहले दिन फिल्म ने ₹25.11 करोड़ की शानदार कमाई की जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन ₹19.23 करोड़ रहा। सिर्फ दो दिनों में फिल्म ने ₹44.34 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब ₹30.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया।कुल मिलाकर, थामा अब तक ₹69 करोड़ वर्ल्डवाइड की कमाई कर चुकी है। हालांकि तीसरे दिन के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी लेकिन ओपनिंग वीकेंड ने इसे 2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।
फिल्म की कहानी डर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल है। आयुष्मान खुराना ने अर्जुन का किरदार निभाया है जो एक रहस्यमयी हवेली में अजीब घटनाओं का सामना करता है। फिल्म का हर सीन डर और हंसी के बीच झूलता है जहां सस्पेंस बढ़ता है वहीं आयुष्मान की कॉमिक टाइमिंग माहौल हल्का कर देती है। रश्मिका मंदाना का किरदार कहानी में रोमांस और रहस्य दोनों लेकर आता है। पहला हाफ हल्का-फुल्का और मनोरंजक है जबकि दूसरा हाफ इमोशनल और थ्रिलर मोड़ लेता है। कई दर्शकों ने फिल्म की सादगी और आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी की तारीफ की हालांकि कुछ ने माना कि कहानी थोड़ी खिंच गई और स्क्रीनप्ले को और कसावट की जरूरत थी। Thamma Box Office Collection