बाहुबली: द एपिक’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी एंट्री, प्रभास ने फिर रचा इतिहास!
भारत
चेतना मंच
31 Oct 2025 06:13 PM
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: एसएस राजामौली की री-एडिटेड फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के शानदार दृश्यों को एक नई सिनेमैटिक यात्रा के रूप में पेश करती है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, और सिनेमाघरों में प्रभास के फैंस ने जश्न का माहौल बना दिया।
पहले दिन का कलेक्शन जानकर होंगे हैरान
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के पहले दिन (शाम 5 बजे तक) 4.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि शाम तक के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह एक री-एडिटेड फिल्म होने के बावजूद शानदार ओपनिंग है और दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद से बेहतर रहा है।
राजामौली की क्रिएटिविटी पर फिर छाया जादू
निर्देशक एसएस राजामौली ने इस री-एडिटेड वर्जन को ऐसे रूप में पेश किया है कि यह पुराने दर्शकों के लिए नॉस्टेल्जिया लेकर आया, वहीं नए दर्शकों के लिए एक भव्य अनुभव साबित हुआ। बेहतरीन एडिटिंग, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को एक बार फिर महिष्मती साम्राज्य की दुनिया में खींच लिया।
महेश बाबू के बेटे ने दी शानदार प्रतिक्रिया
यूएस प्रीमियर के दौरान सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने भी फिल्म देखी और इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि मुझे दो साल इंतजार नहीं करना पड़ा यह जानने के लिए कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! फिल्म का रूपांतरण शानदार है और हर सीन मेरे रोंगटे खड़े कर रहा था।”
दर्शकों का मिला जबरदस्त प्यार
‘बाहुबली: द एपिक’ के पहले दिन के शो हाउसफुल रहे। सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रभास और राजामौली की तारीफों की बौछार कर दी है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #BaahubaliTheEpic ट्रेंड कर रहा है। सिनेमाघरों से बाहर निकलते हुए दर्शकों ने कहा कि फिल्म फिर से वही जादू दोहराती है जिसने एक दशक पहले भारतीय सिनेमा को नई ऊँचाई दी थी।
क्या प्रभास फिर बनाएंगे नया रिकॉर्ड?
पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड तक फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आएगा। प्रभास की लोकप्रियता और राजामौली की ब्रिलियंट डायरेक्शन के चलते यह री-एडिटेड वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने की राह पर है।
Bigg Boss 19 वोटिंग ट्रेंड: इस हफ्ते डेंजर जोन में पहुंचे दो दिग्गज कंटेस्टेंट!