शराब की लत से लेकर अपनी शादी तक पूजा भट्ट ने Bigg Boss OTT में उठाया कई राज से पर्दा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:01 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 24 जुलाई, बॉलीवुड
Pooja Bhatt OTT : फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और 90s के दशक की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट इन दिनों जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही है। बिग बॉस ओटीटी में पूजा भट्ट एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में उभर कर सामने आई हैं। हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने और लगभग सभी घरवालों को कुछ न कुछ ज्ञान देने की वजह से शो में इन्हें ज्ञानी का टैग दिया गया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान अन्य कंटेस्टेंट के सामने पूजा भट्ट को कई बार अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा करते सुना गया। पढ़ाई बीच में छोड़ने से लेकर, शराब की लत छोड़ने तक, कई बार पूजा भट्ट ने अपने निजी अनुभवो को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ साझा किया।
Pooja Bhatt OTT: पूजा भट्ट को थी शराब की लत -
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पहले ही सप्ताह में पूजा भट्ट ने खुद से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। पूजा भट्ट ने बताया कि एक ऐसा दौर था जब उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। आगे उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी शराब की यह बुरी आदत कैसे छूटी। पूजा भट्ट ने बताया कि एक बार उनके पापा Mahesh Bhatt ने उन्हें मैसेज किया ' आई लव यू किड' जिसके जवाब में पूजा ने उन्हें लिखा 'आई लव यू पॉप्स', तब उनके पापा ने उन्हें रिप्लाई किया कि 'अगर तुम सचमुच में मुझे प्यार करती हो, तो पहले खुद से प्यार करना शुरू करो, मैं तुम्हारे ही अंदर हूं।" पूजा भट्ट के मुताबिक यह उनके लिए एक वेकअप कॉल था जिसके बाद से उन्होंने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया।
Pooja Bhatt OTT: Pooja Bhatt Marriage:
पूजा भट्ट ने शो के दौरान खोले अपनी शादी से जुड़े राज-
Pooja Bhatt OTT: शो के दौरान पूजा भट्ट ने अपनी और वीजे और रेस्टोरेंट के मालिक मनीष मखीजा की शादी को लेकर भी बात की। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी और मनीष मखीजा की शादी के 11 साल बाद उन दोनों ने अलग होने का डिसीजन लिया था। पूजा भट्ट ने कहा कि वह और उनके पूर्व पति मनीष मखीजा झूठ के सहारे रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे इसलिए उन्होंने आपसी रजामंदी से अलग होने का फैसला लिया था।
शो की कंटेस्टेंट बेबीका के साथ बातचीत के दौरान पूजा भट्ट ने यह भी बताया कि 11 साल की शादी के बाद भी उनके बच्चे क्यों नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके पूर्व पति बहुत ही प्रैक्टिकल इंसान हैं और उनके जैसा अच्छा पिता कोई नहीं हो सकता लेकिन अभिनेत्री बच्चों के लिए तैयार नहीं थी यही वजह है कि उनका कोई बच्चा नहीं है।
Pooja Bhatt OTT: अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब तक उन दोनों का रिश्ता था तब तक बहुत अच्छा था। वो दोनों नहीं चाहते थे, कि उनके रिश्ते में कोई झूठ आए या कोई ब्लेम गेम शुरू हो। इसलिए एक सही समय पर मैच्योरिटी के साथ साल 2014 में पूजा भट्ट और मनीष मखीजा (Pooja Bhatt and Manish Makhija) अलग अलग हो गया।
जब पूजा भट्ट की तुलना हुई थी आलिया भट्ट से -
Pooja Bhatt OTT: शो के दौरान ही पूजा भट्ट ने शेयर किया कि एक एक बार एक फैन ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से की थी। दरअसल शो के कंटेस्टेंट एल्विश (Elvish Yadav) और अभिषेक (Abhishek) बातचीत के दौरान पूजा भट्ट से ये बता रहे थे कि उन्होंने उनकी फिल्म नहीं देखी है। इस पर पूजा भट्ट ने कहा था कि कोई बात नहीं अगर तुमने मेरी फिल्म नहीं देखी है क्योंकि इस जनरेशन के लोग मुझे कम जानते हैं। इसी समय अभिनेत्री ने एक वाक्य शेयर किया और बताया कि एक बार वो एयरपोर्ट पर थी जब उनकी एक फैन उनके साथ एक पिक्चर क्लिक करने के लिए तेजी से उनकी तरफ भाग रही थी। उसी समय उसकी बेटी ने अपनी मां से पूछा कि यह कौन है? तब उसकी मां ने उसे बताया कि यह 90s की आलिया भट्ट है। पूजा भट्ट के मुताबिक उनके लिए यह एक प्राउड मोमेंट था।
पूजा भट्ट ने बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई -
पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में अपनी पढ़ाई को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह और उनके पिता दोनों ही ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। अभिनेत्री ने बताया कि हाई स्कूल के आखरी पेपर में वह एग्जाम में बिना कुछ लिखे ही घर वापस चली आई थी। जब उनकी मां ने पूछा कि पेपर कैसा हुआ है? तब उन्होंने कहा मैंने कुछ लिखा ही नहीं। इस घटना के बाद उनकी मां ने उन पर काफी गुस्सा भी किया था।
Pooja Bhatt OTT: कैसा है पूजा भट्ट का बिग बॉस ओटीटी (Pooja Bhatt in Bigg Boss OTT 2) का सफर -
पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी टू में एक दमदार खिलाड़ी के रूप में उभरकर सामने आई है। हर मुद्दे पर बेबाक अंदाज से अपनी रखते हुए दिखाई देती हैं। गलत बात पर आवाज उठाना हो, या गलत राह चल रहे कंटेस्टेंट को सही राह दिखाना हो, हर जगह पूजा भट्ट खड़ी नजर आती है।
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का बिग बॉस ओटीटी 2 का सफर आपको कैसा लग रहा है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।
ग्रेटर नोएडा / नोएडा का नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये सोशल मीडिया लिंक्स पे फॉलो और सबस्क्राइब करे और चेतना मंच से जुड़े रहें।Follow and subscribe us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube | Koo
#BiggBossOTT2 #BBOTT2 #PoojaBhatt