BEL ने निकाली 340 इंजीनियर पदों पर भर्ती, 13 लाख रुपये तक की सैलरी ऑफर!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:05 AM
BEL Vacancy 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने देशभर के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर दिया है। कंपनी ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 13 लाख रुपये तक पैकेज
बीईएल ने इस भर्ती के तहत चयनित इंजीनियरों को शानदार सैलरी ऑफर की है। चयनित उम्मीदवारों को सालाना करीब 13 लाख रुपये (CTC) का पैकेज मिलेगा। प्रोबेशनरी इंजीनियर पद E-II ग्रेड में होंगे, जिसमें बेसिक वेतन ₹40,000 से ₹1,40,000 के बीच होगा।
पदों का विवरण
कंपनी ने अलग-अलग शाखाओं के इंजीनियरों के लिए पद निर्धारित किए हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में 139 पद अनारक्षित, 91 ओबीसी, 34 ईडब्ल्यूएस, 51 एससी, और 25 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
योग्यता और पात्रता
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE, BTech या BSc (इंजीनियरिंग) की डिग्री फर्स्ट क्लास में होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल से पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा AMIE / AMIETE / GIETE में फर्स्ट क्लास पाने वाले उम्मीदवार भी योग्य हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पास क्लास स्वीकार्य है।
आयु सीमा और छूट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर होगी। एससी और एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
सीबीटी का वेटेज 85 मार्क्स और इंटरव्यू का 15 मार्क्स होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 35% और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 30% न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं।
सीबीटी 120 मिनट का होगा जिसमें कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे — 100 प्रश्न टेक्निकल सब्जेक्ट से और 25 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड व रीजनिंग से। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में पूरी छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 रखी गई है।
अगर आप BTech या BSc इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो BEL Vacancy 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। आकर्षक वेतन, स्थायी करियर और प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका – ये भर्ती आपके करियर को नई दिशा दे सकती है।
Intelligence Bureau में ड्रीम जॉब! बिना परीक्षा भर्ती, आवेदन शुरू 25 अक्टूबर से