Bhediya 2- वरुण धवन की फिल्म भेड़िया 2 का हुआ ऐलान, स्त्री 2 की रिलीज डेट आई सामने
भारत
चेतना मंच
13 Apr 2023 03:57 PM
Bhediya 2 Announcement- बॉलीवुड की दो सुपरहिट फिल्मों के सिक्वल का अनाउंसमेंट हुआ है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट भी सामने आई है। पहली फिल्म है वरुण धवन की फिल्म भेड़िया 2, वहीं दूसरी फिल्म है राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 (Stree 2) ।
गौरतलब है कल जी स्टूडियोज (Zee Studios) में एक इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां पर कई बड़े सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। आमिर खान (Aamir Khan), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), राजकुमार राव (Rajkumar Rao), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सेनन (Kriti Senon) जैसे कई बड़े सेलिब्रिटीज इस इवेंट में नजर आए। इसी इवेंट के दौरान अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म भेड़िया के सीक्वल (Varun Dhawan announced Bhediya 2) का अनाउंसमेंट किया। ।
Varun Dhawan Announced Bhediya 2 -
जी स्टूडियो द्वारा आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म भेड़िया 2 का अनाउंसमेंट किया। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का अनाउंसमेंट पहले ही हो चुका है। यह दोनों ही फिल्में दिनेश विजान ने बनाई है। जहां श्रद्धा कपूर राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। वही वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया भी सुपर हिट हुई थी।
6 साल पहले 31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपए से भी अधिक का कलेक्शन किया था। अब फिल्म के रिलीज होने के पूरे 6 साल बाद 31 अगस्त 2024 को स्त्री 2 रिलीज होगी।
दूसरी तरफ 'भेड़िया' फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म नी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के गाने 'ठुमकेश्वरी' में श्रद्धा कपूर ने कैमियो किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म का सीक्वल यानी भेड़िया 2 (Bhediya 2) साल 2025 में रिलीज होगी हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।