Bholaa Teaser Out : अजय देवगन की फिल्म भोला का टीज़र हुआ ज़ारी
Bhola Movie Teaser
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:37 AM
Bholaa movie teaser : अजय देवगन की फिल्म भोला को लेकर फैंस काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इसका टीज़र जारी कर दिया है। अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म द्रिश्यम के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म लाने वाले हैं , जल्द ही यह अपनी फिल्म भोला को दर्शकों के बीच लाने वाले हैं। इस फिल्म का टीज़र जारी कर दिया गया है। कुछ दिन पहले अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था ,उसके बाद से दर्शकों में इसके टीज़र का इंतज़ार बना हुआ था। टीज़र स्टोरी : इस फिल्म के टीज़र की शुरुवात में लखनऊ का एक अनाथ आश्रम दिखाया जाता है जिसमें ज्योति नाम की एक लड़की रहती है। ज्योति से एक महिला उस दिन जल्दी सोने को कहती है क्यूंकि उसके अगले दिन उससे कोई मिलने आने वाला होता है। यह बात सुनने के बाद ज्योति को नींद नहीं आती है और वह सारी रात यही सोचती रहती है कि आखिर उससे मिलने कौन आने वाला है। Ajay Dewgan as a director: अजय देवगन की फिल्म भोला का जो टीज़र जारी हुआ है , आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन एक्टिंग के साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगे। इस फिल्म में एकबार फिर से लीड एक्ट्रेस के तौर पर तब्बू नज़र आने वालीं हैं। यह 9वीं ऐसी फिल्म है जिसमे अजय देवगन और तब्बू एकसाथ नज़र आने वाले हैं।