“वो मेरी जगह लेना चाहती है!” मालती चहर से इनसिक्योर हुई तान्या मित्तल, फैंस बोले- अब आया मजा
भारत
चेतना मंच
06 Oct 2025 05:10 PM
‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते माहौल पूरी तरह बदल चुका है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर की एंट्री ने घर के पुराने समीकरणों को हिला कर रख दिया है। उनकी एंट्री से सबसे ज्यादा असहज नज़र आ रही हैं तान्या मित्तल, जो अब खुद को मालती से इनसिक्योर महसूस कर रही हैं।
घर में बढ़ा टेंशन का माहौल:
शो के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या और नीलम गिरी के बीच मालती को लेकर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में तान्या कहती दिखती हैं, “वो मुझे हटाकर ग्रुप में घुसने की कोशिश कर रही है।” इस पर नीलम तुरंत बोलती हैं, “तेरे को, मेरे को, सबको हटाकर भाई! वो तो अलग जा रही है। किसी का कुछ भी मैटर चल रहा हो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।” दोनों की ये बातचीत फैंस के बीच खूब चर्चा में है।
फैंस बोले – अब आया मजा
वहीं, मालती चहर भी किसी से पीछे हटने वाली नहीं हैं। एक और वायरल क्लिप में वो जीशान कादरी और शहबाज बदेशाह से कहती नजर आती हैं, “तान्या मुझे बहुत देर से देखे जा रही है!” इसके बाद वह तान्या की नकल करते हुए हंस पड़ती हैं। फैंस ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। किसी ने लिखा, “अब घर में असली गेम शुरू हुआ है,” तो किसी ने कहा, “मालती आई है, अब मस्ती बढ़ेगी!”
मालती की एंट्री के बाद घर के ग्रुप और रिश्ते पूरी तरह से बदलते नजर आ रहे हैं। तान्या और नीलम जहां मालती से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं कई कंटेस्टेंट मालती की फ्रेंडली नेचर की तारीफ कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले एपिसोड में ये ‘Cold War’ कैसे नया मोड़ लेती है।
Ex कंटेस्टेंट ने वीकेंड के वार पर उठाए सवाल, सलमान खान को बताया बायस्ड