‘ऐसी बहन नहीं चाहिए’—बिग बॉस से बाहर आते ही तान्या पर फूटा जीशान का गुस्सा
भारत
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 02:45 PM
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम राइटर-एक्टर-डायरेक्टर जीशान कादरी टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से हाल ही में बाहर हो गए हैं। शो से निकलते ही उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को लेकर कई बड़े खुलासे किए। खासतौर पर उन्होंने अपनी को-कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर निशाना साधते हुए कहा कि तान्या ने उनके साथ रिश्ता निभाने का दिखावा किया और भाई-बहन के रिश्ते का इस्तेमाल अपने गेम के लिए किया।
“ऐसी बहन नहीं चाहिए”—तान्या पर बरसे जीशान
मीडिया से बातचीत में जीशान ने कहा, “जब मैं तान्या से बात करने गया तो उसने खुद कहा कि उसे ऐसा भाई नहीं चाहिए। तो मुझे भी ऐसी बहन नहीं चाहिए। अगर रिश्ता रखना है तो दिल से रखो, वरना दिखावा मत करो।”
उन्होंने बताया कि शो में तान्या से उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, तान्या ने उनका साथ छोड़ दिया। जीशान का कहना है कि तान्या ने जबरन भाई-बहन का रिश्ता थोपा और बाद में उसी का नाटक बना दिया।
रिश्तों के खेल में हुए इमोशनल, बोले—लोगों ने फायदा उठाया
जीशान कादरी ने माना कि वह रिश्तों के मामले में थोड़े इमोशनल हो जाते हैं और यही उनकी कमजोरी बन गई। उन्होंने कहा, “मेरा नेचर ऐसा है कि जब किसी से अच्छी बॉन्डिंग बनती है, तो मैं दिल से जुड़ जाता हूं। लेकिन कुछ लोग उसी इमोशन का फायदा उठाते हैं।”
उनके मुताबिक, तान्या ने भी इसी भावनात्मक जुड़ाव का इस्तेमाल अपने गेम को मजबूत करने के लिए किया।
अमल मलिक और कुनिका पर भी साधा निशाना
तान्या के अलावा जीशान ने अमल मलिक और कुनिका सदानंद पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि अमल ने उनके खिलाफ पीठ पीछे गंदा खेल खेला और कुनिका घर की सबसे “कलेशी” सदस्य थीं। जीशान का कहना है कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि उनके अपने लोग ही धोखा दे रहे हैं, तो वो गेम अलग लेवल पर खेलते।
“अब किसी पर भरोसा नहीं करूंगा”
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जीशान ने साफ कहा कि अब वह किसी पर भरोसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे अब समझ आ गया कि शो में रिश्तों से ज़्यादा चालें चलती हैं। अगर मैं फिर कभी इस घर में गया, तो किसी से दोस्ती या रिश्तेदारी नहीं रखूंगा।”
जीशान कादरी के इन बयानों से साफ है कि ‘बिग बॉस 19’ का यह सीज़न रिश्तों, रणनीतियों और भावनाओं के उलझे खेल से भरा पड़ा है। तान्या मित्तल के साथ उनकी टूट चुकी बॉन्डिंग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है, और दर्शक भी इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं।
‘वो बस एक्साइटेड था’… KBC जूनियर में बिग बी से बदतमीजी करने वाले बच्चे के सपोर्ट में उतरीं ये सिंगर