'सलमान खान फिल्म' के बैनर की फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया
सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अभिनेता (57) ने लिखा कि 'किसी का भाई किसी की जान' की अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। अभी टिकट खरीदें। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मिलते हैं। निर्माण कंपनी 'सलमान खान फिल्म' (एसकेएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
फिल्म में दिखेंगे तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, तेलुगु अभिनेता वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी नजर आएंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।