अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर साझा की मोटरसाइकिल सवार के साथ ही तस्वीर
अमिताभ बच्चन (80) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक मोटरसाइकिल चालक के साथ रविवार रात एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त। आपको नहीं पता, लेकिन आपकी वजह से मैं समय पर शूटिंग पर पहुंचा। जाम से बचाने के लिए शुक्रिया। तस्वीर में अमिताभ एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
फिल्म जगत के कई लोगों ने बच्चन के बाइक सवार के साथ जाने के फैसले की तारीफ कर उनकी भी सराहना की है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पूछा कि बच्चन और बाइक चालक दोनों ने ही हेलमेट क्यों नहीं पहना। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘हेलमेट कहां है सर।’ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘सेक्शन 84’ की शूटिंग में मसरूफ हैं। इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।