Bollywood News : शूटिंग के लिए फिल्म सिटी को जल्द मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन
Film City will soon get its own railway station for shooting
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:34 AM
मुंबई। मुंबई में फिल्म सिटी के नाम से मशहूर दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में जल्द ही आउटडोर शूटिंग की लोकेशन के तौर पर एक रेलवे स्टेशन का सेट लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जल्द ही एक निविदा जारी की जाएगी।
रेलवे स्टेशन के लिए हो चुका है स्थान का चयन
महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच, सांस्कृतिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक अविनाश ढाकने ने बताया कि रेलवे स्टेशन सेट के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। फिल्म निर्माता लगातार मांग कर रहे थे कि शूटिंग के लिए एक रेलवे स्टेशन का सेट होना चाहिए, क्योंकि वास्तविक रेलवे स्टेशनों पर शूटिंग की अनुमति मिलना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग से यातायात बाधित हो सकता है और यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है।
Bollywood News
पटकथा लेखकों के लिए पोर्टल सेवा
ढाकने ने बताया कि इसके अलावा फिल्म सिटी में 16 मौजूदा इनडोर स्टूडियो को चरणबद्ध तरीके से उन्नत बनाया जा रहा है। अच्छे प्रोडक्शन हाउस की तलाश कर रहे मराठी पटकथा लेखकों के लिए एक पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें वे अपनी पटकथाओं को अपलोड कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म और मनोरंजन संबंधी एक नीति तैयार की जा रही है, हालांकि कोविड महामारी की वजह से इसमें विलंब हुआ है।
521 एकड़ में फैली है फिल्म सिटी
फिल्म सिटी की स्थापना साल 1977 में की गई थी। यह गोरेगांव में 521 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इसका प्रबंधन राज्य द्वारा संचालित महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच, सांस्कृतिक विकास निगम करता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।